The Lallantop

'मां के बगल में छोटे सोफे पर सोता रहा और नर्स... ', राहुल गांधी ने सुनाई अस्पताल की भावुक कहानी

राहुल गांधी ने केरल की एक चुनावी रैली में न जाने के बावजूद जनता और पार्टी के लिए एक वीडियो मैसेज भेजा. वीडियो संदेश में उन्होंने एक भावनात्मक किस्सा सुनाया. उन्होंने अस्पताल का एक पर्सनल एक्सपीरियंस साझा किया और केरल की एक नर्स की खूब तारीफ की.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी की तबियत खराब है (PHOTO-India Today)

‘मां की तबियत खराब’, ये ऐसा कष्ट है जो किसी भी बच्चे को भावुक कर दे. चाहे वो कितना भी बड़ा नेता हो. कांग्रेस नेता और सांसद राहुल भी मां के बारे में बोलते हुए इमोशनल हो गए. राहुल गांधी, 25 मार्च को केरल के कोझिकोड में होने वाली एक चुनावी रैली में नहीं जा सके. इसकी वजह उनकी मां और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद सोनिया गांधी की खराब तबियत थी. सोनिया गांधी को अस्पताल में एडमिट करना पड़ा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राहुल गांधी ने चुनावी रैली में ना जाने के बावजूद जनता और पार्टी की लिए एक वीडियो मैसेज भेजा. चुनावी रैली को उन्होंने वीडियो से संबोधित किया. वीडियो मैसेज में उन्होंने एक इमोशनल किस्सा सुनाया. उन्होंने अस्पताल का एक पर्सनल एक्सपीरियंस साझा किया और केरल की एक नर्स की खूब तारीफ की. उस नर्स ने रात भर उनकी मां सोनिया गांधी की देखभाल की. राहुल गांधी ने कहा कि असल में यही 'केरलम की भावना' है. उन्होंने कहा,

‘कल रात, मैं अस्पताल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था, और किसी भी बेटे की तरह, मैं उनकी सेहत को लेकर बहुत ज्यादा परेशान था. पूरी रात, मुझे सिर्फ एक ही बात से तसल्ली मिली. मुझे केरल की एक नर्स से तसल्ली मिली, जो हर घंटे मेरी मां को देखने आती थी; हर एक घंटे, वह आती और उन्हें देखती. वह मुस्कुराती, और उनका हाथ थामती. मैंने खुद को यह सोचते हुए पाया कि कितने ही बेटों, बेटियों, भाइयों और बहनों को उनके सबसे मुश्किल पलों में केरल की नर्सों से सांत्वना मिली है.’

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि उनका ये अनुभव एक नर्स का उसके काम के प्रति समर्पण दिखाता है. इतना ही नहीं, ये घटना केरल की नर्सों से जुड़ी ‘केयर’ करने की एक आदत दिखाती है. इंडिया टुडे के मुताबिक उन्होंने कहा कि देश भर के अस्पतालों में नर्सों की एक बड़ी संख्या केरल से है. नर्स के साथ हुई एक छोटी सी बातचीत को याद करते हुए गांधी ने बताया, सुबह-सुबह मैंने उनसे पूछा कि क्या आप रात में सोती हैं, या पूरी रात काम करती हैं? और उन्होंने कहा, मैं पूरी रात काम करती हूं… तो जब पूरी दुनिया सो रही होती है, तब केरल की महिलाएं न सिर्फ केरल में, बल्कि दिल्ली में, पूरे देश में और दुनिया भर में लोगों को दिलासा दे रही होती हैं. वो उनका हाथ थाम रही होती हैं और उन्हें सुकून का एहसास करा रही होती हैं.’

वीडियो: ईरान जंग के बीच राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर क्या दावा किया?

Advertisement
Advertisement