The Lallantop

ममता के खिलाफ उतरेंगे असदुद्दीन ओवैसी, बंगाल में AIMIM का हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन

West Bengal के मुर्शिदाबाद में Babri Masjid बनाने को लेकर Humayun Kabir ने खूब सुर्खियां बटोरीं. Mamata Banerjee की पार्टी TMC ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया. अब Asaduddin Owaisi ने AIMIM और हुमायूं कबीर की पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान किया है.

Advertisement
post-main-image
पश्चिम बंगाल में असदुद्दीन ओवैसी (बाएं) की AIMIM और हुमायूं कबीर (बीच में) की AJUP का गठबंधन चुनाव लड़ेगा. (FIle Photo/PTI)
author-image
अब्दुल बशीर

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोक दी है. हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने रविवार, 22 मार्च को AIMIM का हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ गठबंधन का ऐलान किया. कबीर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से विधायक चुने गए थे. हालांकि, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर विवाद में पिछले साल TMC ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

TMC से निष्काषित होने के बाद हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी AJUP का गठन कर लिया. असदुद्दीन ओवैसी ने कबीर का समर्थन करते हुए उनकी पार्टी के साथ बंगाल में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. आगामी चुनाव में AIMIM और AJUP का गठबंधन मुस्लिम बहुल सीटों पर ममता बनर्जी का समीकरण बिगाड़ सकता है. गठबंधन होने से पहले तक ऐसी सीटों पर सत्तारूढ़ TMC और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच ही मुकाबला माना जा रहा था.

अब आशंका है कि AIMIM और AJUP के साथ आने के बाद मुस्लिम वोट छिटक सकता है, जिसका TMC के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है. इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद में ईद-उल-फित्र के मौके पर AIMIM हेडक्वार्टर दारुस्सलाम में 'ईद मिलाप समारोह' का आयोजन किया गया. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा,

Advertisement

"AIMIM ने यह तय किया है कि पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर साहब की एक पार्टी है. उसके साथ AIMIM गठबंधन करेगी और उम्मीदवार खड़े करेगी. हम पश्चिम बंगाल के चुनावों में हिस्सा लेंगे. हमारी कोशिश AIMIM को मजबूत करना है. हमारी आवाज मजबूत होनी चाहिए. हमारे प्रतिनिधियों को देश के हर कोने में कामयाब होना चाहिए और विधानसभा में गरीब और दबे-कुचले लोगों की आवाज जोर-शोर से उठानी चाहिए."

ओवैसी ने पश्चिम बंगाल में बैकवर्ड क्लास के सर्टिफिकेट कैंसिल होने का मुद्दा उठाते हुए कहा,

"आप जानते हैं कि पश्चिम बंगाल में पिछले पंद्रह सालों से तीन बार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साहिबा का राज है. पश्चिम बंगाल की आबादी में 30 फीसदी मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं. लगभग 5 लाख लोगों के पिछड़े वर्ग के सर्टिफिकेट रद्द कर दिए गए हैं, जिनमें ज्यादातर मुसलमानों के पिछड़े वर्ग के सर्टिफिकेट हैं."

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्युलरिज्म का दावा ठोकने वाली पार्टियां मुस्लिमों का वोट तो लेती हैं, लेकिन उन्हें उचित हिस्सेदारी नहीं देती हैं.

ओवैसी ने बंगाल के पंचायत चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि मालदा में AIMIM को करीब 60 हजार वोट मिले. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव में 5-6 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इस बार हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ बातचीत करके सीटों की संख्या का फैसला किया जाएगा. 294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में होगा. पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

वीडियो: नेतानगरी: चुनाव से पहले नेता को 20 करोड़ का ऑफर किसने दिया?

Advertisement