The Lallantop

CSK की ओपनिंग जोड़ी डिसाइड हो गई, कप्तान ऋतुराज के साथ उतरेगा ये धाकड़ बल्लेबाज

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमतौर पर एक ही तरह का ओपनिंग कॉम्बिनेशन ट्राय करती है जिसमें एक भारतीय बल्लेबाज तो दूसरा विदेशी बल्लेबाज होता है. पिछले साल उन्होंने कई कॉम्बिनेश ट्राय किए थे. लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने जा रहा.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन इसी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े. (Photo-PTI)

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना ओपनिंग स्लॉट तय कर लिया है. टीम के कप्तान गायकवाड़ ने इसका ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि वह और टीम के नए स्टार संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे. संजू अपनी पिछली टीम में भी यही जिम्मेदारी निभाते थे और अब चेन्नई के लिए यही करेंगे. इस दौरान गायकवाड़ ने महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी स्लॉट को लेकर कुछ नहीं कहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ऋतुराज ने क्या बताया?

चेन्नई सुपर किंग्स आमतौर पर एक ही तरह का ओपनिंग कॉम्बिनेशन ट्राय करती है जिसमें एक भारतीय बल्लेबाज तो दूसरा विदेशी बल्लेबाज होता है. पिछले साल उन्होंने कई कॉम्बिनेश ट्राय किए थे. टीम ने पिछले साल गायकवाड़ के साथ विदेशी खिलाड़ी डेवन कॉनवे और शेख रशीद और रचिन रविंद्र को ट्राय किया था. अंडर 19 वर्ल्ड कप के कप्तान आयूष म्हात्रे ने भी टीम के लिए पिछले सीजन में ओपनिंग की थी. कॉनवे और रचिन रविंद्र को रिलीज कर दिया गया. अश्विन ने संजू और गायकवाड़ के ओपनिंग पेयर को चेन्नई के लिए परफेक्ट बताया. अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने बताया,

गायकवाड़ और सैमसन, दोनों में ही 'पेडिग्री' (उच्च स्तर की काबिलियत) है. पेडिग्री का मतलब है कि आप बेहतरीन रन बनाते हैं और लंबे समय तक उस प्रदर्शन को बनाए रखते हैं. हमें यह बात बिल्कुल नहीं भूलनी चाहिए. मेरी राय में, मैं इन दोनों को ही ओपनिंग स्लॉट पर पूरे अग्रेसिव तरीके के साथ खेलते देखना चाहूंगा.

Advertisement
अश्विन ने बताया क्यों खास है जोड़ी?

सैमसन ने आईपीएल में अपने अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं. वहीं ऋतुराज टीम के नियमित कप्तान हैं. अश्विन ने दोनों ओपनर्स की खूबी बताई. उन्होंने कहा,

इन दोनों की अपनी-अपनी अलग-अलग खूबियां हैं. एक खिलाड़ी गेंद को बड़ी नज़ाकत से खेलता है, तो वहीं दूसरा उसे ज़ोरदार तरीके से हिट करता है, यानी इन दोनों में ही ये अलग-अलग गुण मौजूद हैं. इसलिए, मैं इस स्थिति को इस नज़रिए से देखूंगा कि मेरे पास दो बेहतरीन ओपनर मौजूद हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन खास नहीं रहा था. वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही थी. ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली यह टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. संजू सैमसन को अपने पहले ही मैच में अपनी पुरानी टीम का सामना करना होगा. वही टीम जिसकी वह कप्तानी कर चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स की कमान अब युवा खिलाड़ी रियान पराग के हाथों में होगी.  

Advertisement

यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर की इरफान पठान ने कमी बता दी 

CSK का खिलाड़ी हुआ बाहर

इससे पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को IPL के इस सीजन से पहले बड़ा झटका लगा था. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नेथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. 31 साल के एलिस से उम्मीद थी कि वह टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे क्योंकि श्रीलंकाई गेंदबाज मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है.

वीडियो: IPL की सबसे बड़ी डील, 16,660 करोड़ में खरीदी गई RCB, कौन है नया मालिक?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement