The Lallantop

'पीएम मोदी सच्चाई से ऐसा डरे...', राज्यसभा के भाषण पर राहुल गांधी का तंज

कांग्रेस की तरफ से सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर तंज कसा. उन्होंने पीएम के संसद के भाषण को ‘चुनावी भाषण’ करार दिया.

Advertisement
post-main-image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. (PTI)

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस ने निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ‘सच्चाई से डरे हुए’ हैं. उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी सवालों से ‘घबरा’ रहे हैं.

Advertisement

राज्यसभा में पीएम मोदी के भाषण के बाद राहुल गांधी ने X पर कहा,

बस सवालों से इतनी घबराहट?
मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे,
झूठ की शरण ले ली.
खैर, जो उचित समझा, वही किया.

Advertisement
rahul
राहल गांधी का पोस्ट

कांग्रेस की तरफ से सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर तंज कसा. उन्होंने पीएम के संसद के भाषण को ‘चुनावी भाषण’ करार दिया. जयराम रमेश ने कहा,

आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री का एक और 97 मिनटों का चुनावी रैली जैसा भाषण देखने को मिला. हमेशा की तरह यह भाषण गालियों और हमलों, तथ्यों की तोड़-मरोड़, नाटकीयता, इशारों और अपमानजनक टिप्पणियों से भरा था, और इसमें उनके हमेशा की तरह खुले और बेशर्म झूठ भी शामिल थे. उनकी आत्ममुग्धता और डायलॉगबाज़ी के प्रति उनकी आसक्ति पूरे भाषण में साफ़ तौर पर दिखाई देती रही.

jairam
जयराम रमेश का पोस्ट.

कल लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण टलने के बाद आज उन्होंने राज्यसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तमाम आरोप लगाए. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश के संसद का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सदन में कागज़ फेंके गए और जब असम से एक सदस्य अध्यक्ष की कुर्सी पर थे तो मेज़ पर चढ़ गए. उन्होंने यह भी कहा कि जब एक दलित सदस्य अध्यक्षता कर रहे थे, तब भी ऐसा ही व्यवहार किया गया.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह मंत्री के एनकाउंटर का भी जिक्र किया. राहुल ने रवनीत को कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने पर गद्दार कहा था. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह टिप्पणी सिख समुदाय और सिख गुरुओं का अपमान है. प्रधानमंत्री ने कहा कि शातिर दिमाग से उस सांसद को निशाना बनाया गया और सिर्फ इसलिए गद्दार कहा गया क्योंकि वह सिख हैं, जबकि कांग्रेस छोड़ने वाले अन्य नेताओं के लिए ऐसा शब्द इस्तेमाल नहीं किया गया.

वीडियो: संसद में आज: राहुल गांधी किससे झगड़े, क्यों टला पीएम मोदी का भाषण?

Advertisement