मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 20 साल की मानसिक रूप से अस्वस्थ और मूकबधिर बेटी के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. डीएनए जांच की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की है. इस मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर चुकी है.
बीमार मूकबधिर बेटी का रेप होता रहा, गर्भपात के बाद भ्रूण की जांच हुई, सैंपल पिता से मैच हुआ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक 16 वर्षीय लड़के और एक 32 साल के पुरुष को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. युवती ने तस्वीरों की मदद से उनकी पहचान की थी. इन दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है.


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2025 को यह केस पुलिस की जानकारी में आया था. मुंबई के एक अस्पताल ने पुलिस को बताया कि पेट दर्द की शिकायत के साथ एक मूकबधिर युवती इलाज के लिए आई है. वह पांच महीने की प्रेग्नेंट थी.
युवती से बातचीत करने में आ रही दिक्कत के चलते ये समझने में परेशानी आ रही थी कि उसके साथ क्या हुआ है. साथ ही इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करना भी बेहद मुश्किल था. मामले की जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि युवती के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया गया था. इसकी जांच के लिए पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और आसपास के 16 लोगों के डीएनए सैंपल इकट्ठा किए.
बाद में युवती ने गर्भपात करवा लिया और उसके भ्रूण के सैंपल्स को फॉरेंसिक एनालिसिस के लिए भेजा गया. मुंबई पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी को फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने उसके पिता के डीएनए मैच होने की जानकारी दी. जिसके बाद इस हफ्ते पिता को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक 16 वर्षीय लड़के और एक 32 साल के पुरुष को पहले ही इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. युवती ने तस्वीरों की मदद से उनकी पहचान की थी. इन दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक सैंपल का रिजल्ट आने से मामले में पिता के शामिल होने की बात भी साबित हो गई है.
पुलिस के मुताबिक, डर के चलते शुरुआत में लड़की ने पिता का नाम नहीं बताया था. उन्होंने बताया कि बाल अधिकार और विकलांग सहायता संगठन की काउंसलिंग सेशन में लड़की ने बताया कि उसके साथ मारपीट भी जाती थी. जांच कर रहे अधिकारियों का मानना है कि घर और सुनसान जगहों पर लड़की के साथ यौन शोषण हुआ है. जब वह अकेली होती थी.
वीडियो: दिल्ली में तीन नाबालिगों ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार













.webp?width=275)





