बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu Speech) ने संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माण में शामिल लोगों को याद किया. उन्होंने महाकुंभ में हुए हादसे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीय सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का पर्व है.
'महाकुंभ हादसा, आंबेडकर और मनमोहन सिंह', राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में ये सब कहा
President Droupadi Murmu ने अपने अभिभाषण में Mahakumbh हादसे का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी याद किया.


राष्ट्रपति ने आगे कहा,
देश में महाकुंभ का आयोजन भी चल रहा है. ये भारतीय सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का पर्व है. देश और दुनिया से आए करोड़ो श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. मौनी अमावस्या पर हुए हादसे पर मैं दुख व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं.
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद करते हुए कहा,
कुछ दिन पहले ही हमने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खोया है. 10 साल तक उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की. लंबे समय तक संसद के सदस्य भी रहे. मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.
ये भी कहें: भारतीय संविधान के 75 साल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र में क्या कहा?
उन्होंने सरकार के कामकाज पर कहा,
सरकार तीन गुने गति से काम कर रही है. देश आज बड़े फैसलों और नीतियों को तेजी लागू होता देख रहा है. इनमें देश के गरीब, मिडिल क्लास, युवा, महिला और किसानों को प्राथमिकता मिली. तीसरे कार्यकाल में मेरी सरकार ने सभी के लिए आवास के उद्देश्य को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार किया गया है.
उन्होंने कई और सरकारी योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा,
"युवाओं के लिए रोजगार…"आदिवासी समाज के पांच करोड़ लोगों के लिए ‘धरती आबा आदिवासी ग्राम उत्कर्ष’ अभियान शुरू किया गया है. सरकार ने इसके लिए 80,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल या उससे अधिक उम्र के 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला लिया गया है. उन्हें हर साल 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलेगा.
राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने बताया,
मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना शुरू की गई है. एक करोड़ युवाओं को शीर्ष पांच सौ कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर भी दिए जाएंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' और 'वक्फ संशोधन अधिनियम' पर भी काम किया है.
भारत का AI मिशनउन्होंने भारत सरकार के AI मिशन के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा,
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के योगदान को आगे बढ़ाते हुए एआई मिशन की शुरुआत की गई है.
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर की चर्चा की. उन्होंने बताया,
आर्टिकल 370 के हटने के बाद, जम्मू-कश्मीर में विकास के लिए अनुकूल वातावरण बने हैं. जम्मू-कश्मीर में लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए. इसके लिए जम्मू-कश्मीर के लोग बधाई के पात्र हैं.
इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम और मेट्रो नेटवर्क की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि सरकार पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों के विकास के लिए काम कर रही है. भारत का लक्ष्य देश में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली बनाना है.
वीडियो: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश, केंद्र सरकार के काम पर क्या कहा?











.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)

.webp?width=120)



