The Lallantop

महाकुंभ भगदड़ पर PM मोदी का बयान आ गया, राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं

Mahakumbh Stampede: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा है कि वो लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं. उन्होंने फोन पर CM Yogi से बात की है.

Advertisement
post-main-image
PM मोदी ने हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (तस्वीर: PTI/इंडिया टुडे)

प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi on Kumbh Stampede) का बयान आया है. उन्होंने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं. इससे पहले खबर आई थी कि भगदड़ के बाद PM मोदी ने UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार फोन पर बात की हैं. इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई गई है. कई लोग घायल भी हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

PM मोदी ने X पर लिखा है,

प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है. इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं.

Advertisement
CM Yogi की अपील

मौनी अमावस्या के मौके पर 'अमृत स्नान' के लिए लोगों की भीड़ संगम नोज के पास पहुंची थी. CM योगी ने बताया कि कुछ लोग बैरिकेड्स को लांघकर आगे बढ़ गए थे. इसी कारण कुछ लोग घायल हो गए और फिर भगदड़ मच गई. उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देनी की अपील की.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में भगदड़ के बाद की तस्वीरें, आंखों में आंसू लेकर अपनों की तलाश करते लोग...

उन्होंने आगे कहा कि जो जिस घाट के पास हैं, वहीं स्नान करें. संगम नोज की ओर ना बढ़ें. उन्होंने कहा कि लोग प्रशासन के दिशा-निर्देश का पालन करें.

Advertisement
अपनों से बिछड़ गए लोग

भगदड़ में घायल लोगों को मेला क्षेत्र में बनाए गए केंद्रीय चिकित्सालय में लाया गया. हॉस्पीटल के पास पीड़ितों के परिजन इकट्ठा हुए. कई लोगों ने बताया कि भगदड़ के बाद उनके सामान बिखर गए और वहीं छूट गए. मृतकों के कुछ परिजनों ने कहा कि उन्हें शव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है.

इस बीच एक खबर ये भी आई कि बचाव के लिए पहुंची एक एंबुलेंस में आग लग गई थी. न्यूज एजेंसी PTI ने एक वीडियो जारी किया जिसमें अग्निश्मन की गाड़ी को आग बुझाते देखा गया.

वीडियो: महाकुंभ: भगदड़ के बाद कुंभ में क्या स्थिति है?

Advertisement