The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Mahakumbh Stampede at Sangam Photos From Ground Injured Mauni Amavasya Bath

महाकुंभ में भगदड़ के बाद की तस्वीरें, आंखों में आंसू लेकर अपनों की तलाश करते लोग...

Stampede at Mahakumbh: भगदड़ के बाद लोग अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं. ऐसी तस्वीरें आई हैं जिसमें परिजनों को अपनों की तलाश करते देखा जा सकता है.

Advertisement
 Mahakumbh Stampede 2025
महाकुंभ में भगदड़ के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी. (तस्वीर: PTI)
pic
रवि सुमन
29 जनवरी 2025 (Updated: 29 जनवरी 2025, 01:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए महाकुंभ में लोगों की भारी भीड़ पहुंची. इस बीच 29 जनवरी की तड़के सुबह संगम नोज से भगदड़ (Mahakumbh Stampede) की खबर आई है. 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. वहीं कई लोग घायल हैं. घायलों को मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. 

Injured From Mahakumbh
घायलों को अस्पताल पहुंचाते कर्मी. (तस्वीर: PTI)

घायलों को एंबुलेंस से मेले में बने केंद्रीय चिकित्सालय तक पहुंचाया गया.

Ambulance at Kumbh
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. (तस्वीर: PTI)

भगदड़ के दौरान घायलों के परिजन अपनों की तलाश कर रहे हैं.

Injured at Mahakumbh Stampede
भगदड़ के बाद घायल श्रद्धालु के परिजन. (तस्वीर: PTI)
Family Members of Injured at kumbh
अपनों की तलाश में घायलों के परिजन. (तस्वीर: PTI)

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में भगदड़, 10 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका, मौनी अमावस्या अमृत स्नान रोका गया

रद्द हुआ ‘अमृत स्नान’

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने जानकारी दी है कि मेला अधिकारियों के आग्रह के बाद 29 जनवरी के अमृत स्नान को रद्द कर दिया गया है. इसके बाद अखाड़ा के साधु बिना स्नान किए ही अपने-अपने कैंप की ओर लौट गए.

Amrit Snan Cancelled at Kumbh 2025
बिना स्नान किए अपने कैंप की ओर लौटते साधु. (तस्वीर: PTI)

घायलों के परिजन और कई अधिकारी मेला क्षेत्र में बने अस्पताल के पास पहुंच गए हैं.

Mahakumbh Crowd
भगदड़ के बाद की तस्वीर. (फोटो: PTI)
भगदड़ के बाद जान बचाते लोग

महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी कई लोग भीड़ से अपनी जान बचाते दिखे.

People at Mahakumbh
भगदड़ के बाद जान बचाते लोग. (तस्वीर: PTI)

भगदड़ के बाद कई लोग अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं. मौके पर लोगों के सामान जमीन पर बिखरे पड़े हैं.

Mahakumbh 2025 Stampede
भगदड़ के बाद जमीन पर बिखरे लोगों के सामान. (तस्वीर: PTI)
CM Yogi और PM Modi ने मामले का संज्ञान लिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ों से बात की है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी CM योगी से बात कर स्थिति का जायजा लिया है. कुंभ मेला प्राधिकरण की विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने बताया है कि संगम रूट पर कुछ बैरियर्स के टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी CM योगी से फोन पर बात की है. उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से सभी स्वास्थ्य सेवाओं की मदद दी जाएगी. वहीं CM योगी आदित्यनाथ ने जेपी नड्डा को बताया कि प्रशासन ने हालात पर काबू पा लिया है.

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें. और जो जिस घाट के पास हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास ना करें.

वीडियो: Prayagraj: भगदड़ मचने के बाद महाकुंभ मेला क्षेत्र में क्या हो रहा है?

Advertisement

Advertisement

()