The Lallantop

PM मोदी का Gen Z मिशन: प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग

Independence Day 2026: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बच्चों की कोचिंग क्लास पर माता-पिता द्वारा खर्च किए जाने वाले पैसे को लेकर चिंता जताई. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने युवाओं को AI स्किल्स सिखाने पर भी जोर दिया.

Advertisement
post-main-image
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्टूडेंट्स से बात करते PM नरेंद्र मोदी. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में कंपटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और एक करोड़ युवाओं को एक वर्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग देने की घोषणा की।
  • मिडिल-क्लास परिवारों पर कोचिंग क्लासेस की महंगी फीस का आर्थिक दबाव बढ़ने और छात्रों के प्रदर्शन में सुधार की आवश्यकता के कारण मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और AI प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है।
  • इन घोषणाओं से छात्रों को आर्थिक राहत और नयी तकनीकी दक्षता मिलने की संभावना है, जिससे अगले वर्षों में कौशल विकास और रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो सकती है।

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में Gen Z और देश के युवाओं पर खास फोकस देखने को मिला. लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कई अहम घोषणाएं कीं. इनमें कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और एक साल में 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग देने का ऐलान प्रमुख रहा.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा कि करोड़ों भारतीयों के योगदान से देश 2047 तक विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. पीएम मोदी ने जोर दिया कि फ्री ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों के पैरेंट्स को कोचिंग इंस्टीट्यूट्स की भारी-भरकम फीस से राहत मिलेगी.

ऑनलाइन फ्री कोचिंग

पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों को कोचिंग क्लास में भेजना मिडिल-क्लास परिवारों के लिए बड़ा बोझ बन गया है. शनिवार, 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

Advertisement

"हमारे मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने कोचिंग क्लासेस की स्पर्धा एक बहुत बड़ा बोझ बन चुका है. हर मां-बाप को लग रहा है कि कोचिंग क्लासेस में बच्चे को नहीं भेजा, तो हम प्रतिष्ठित परिवार नहीं हैं. इन गरीब और मिडिल-क्लास परिवारों की हम चिंता करते हुए, हजारों-करोड़ों रुपये का खर्च है, उनका वो भी बचे. बेटे भी अपने आस-पास रह सकें. उनकी देखभाल हो सके. परिवार पर आर्थिक बोझ ना आए. इसलिए हमने युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग हमने करने का निर्णय लिया है."

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे पास डिजिल इंफ्रास्ट्रक्चर और उत्तम टैलेंट और टीचर्स हैं. इन सभी का इस्तेमाल करते हुए फ्री ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क खड़ा किया जाएगा.

युवाओं को AI ट्रेनिंग

AI के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को AI की ट्रेनिंग देने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग दी जाएगी. वर्क कल्चर में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में AI की ट्रेनिंग हासिल करने वाले युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए अवसर पैदा हो सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा 5 से 15 साल का है? 2036 ओलंपिक के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान!

NEET परीक्षा लीक को लेकर Gen Z समेत छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शनों के बाद मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था. पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में युवाओं, खासकर Gen Z पर केंद्रित घोषणाओं को काफी अहम माना जा रहा है.

वीडियो: सरकार ने संसद में बताया, पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का खर्च

Advertisement