The Lallantop

देर रात सामने आए पीएम मोदी, वीडियो में बोले- 'कल कड़े फैसले होंगे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात देश के नाम एक वीडियो संदेश दिया है. पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच आए इस संदेश में पीएम मोदी संकेत दिया कि 24 जुलाई को कुछ कठोर फैसले लिए जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
CJP प्रोटेस्ट के बीच देर रात देश के नाम पीएम मोदी का संदेश. (तस्वीरें- एक्स और पीटीआई)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जुलाई को कैबिनेट मीटिंग में पेपर लीक मामलों पर कठोर कदम उठाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रस्ताव पर चर्चा करने का निर्णय लिया है।
  • पेपर लीक की घटना ने लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रभावित किया, जिसके कारण विद्यार्थियों की परीक्षाओं को शीघ्र कर परिणाम घोषित किए गए तथा गुनाहगारों को जेल भेजा गया।
  • सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाकर नरेश पाल गंगवार को नया सचिव नियुक्त किया है और शैक्षणिक सुधारों के लिए बिल को संसद में पारित कराने की योजना बना रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक्स पर देश के नाम एक वीडियो संदेश दिया है. पेपर लीक को लेकर मचे बवाल के बीच आए इस संदेश में पीएम मोदी संकेत दिया कि 24 जुलाई को कुछ कठोर फैसले लिए जाएंगे. पीएम मोदी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “कल कैबिनेट मीटिंग में पेपर लीक को लेकर और कड़े कदम उठाए जाएंगे.”

Advertisement
देर रात पीएम मोदी क्या बोले?

वीडियो में पीएम ने कहा,

‘दोस्तों, मैं जानता हूं कि पेपर लीक मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है. और इसलिए पेपर लीक की घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए. गुनहगारों को पकड़ा गया है. वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक साल बर्बाद न हो.’

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,

'तत्काल परीक्षाएं लेना जरूरी था. सरकार ने अभी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाए, इसका प्रबंध किया. और अभी 5 से 6 दिन पहले 19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया. और देश भर में पास हो गए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आईं.

लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं. और इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे. आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मुसद्दा दे दिया. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ का ये मुसद्दा पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी.'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,

Advertisement

'कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा. और सोमवार, 27 जुलाई से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.'

दिल्ली में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटा दिया है. उनको शिक्षा मंत्रालय से ट्रांसफर करके पंचायती राज मंत्रालय में भेज दिया गया है. विनीत जोशी की जगह नरेश पाल गंगवार को नया उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया है.

वीडियो: पीएम मोदी का CJP Protest लाठीचार्ज के बाद पहला बयान, छात्रों ने क्या कहा?

Advertisement