The Lallantop

'भारत इजरायल के साथ खड़ा है', पीएम मोदी ने नेतन्याहू को पूरा आश्वासन दे दिया

इजरायल में पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया है. ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का इजरायली संसद में पहला संबोधन है. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि भारत, आतंक से मुकाबले में इजरायल के साथ खड़ा है.

Advertisement
post-main-image
इजरायली संसद में पीएम मोदी (PHOTO-AFP)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने इजरायली संसद 'केनेसेट' को सम्बोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया है. ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का इजरायली संसद में पहला संबोधन है. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि भारत, आतंक से मुकाबले में इजरायल के साथ खड़ा है. पीएम मोदी अपने दो दिन के दौरे पर राजधानी तेल अवीव पहुंचे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

उन्होंने यहां दो आतंकी हमलों की तुलना की. 7 अक्टूबर को हमास का हमला और 26/11 का मुंबई हमला. पीएम मोदी ने कहा,

हम आपकी पीड़ा को समझते हैं. हम आपके दुख में आपके साथ हैं. भारत इस समय और भविष्य में भी पूरे दृढ़ विश्वास के साथ इजरायल के साथ खड़ा है. भारत इस भूमि से खून और बलिदान से भी जुड़ा हुआ है. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान, इस क्षेत्र में 4,000 से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी. सितंबर 1918 में हाइफा में हुआ घुड़सवार आक्रमण सैन्य इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बना हुआ है.

Advertisement

PM मोदी से पहले भाषण देते हुए, बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इजरायल के गहरे रिश्तों पर बात की. उन्होंने सिंधु घाटी और जॉर्डन घाटी की पुरानी सभ्यता के बीच समानताएं बताईं. उन्होंने कहा,

हमारे बीच का गठबंधन हमारी अपनी ताकतों को बढ़ाता है, बहुत ज्यादा बढ़ाता है. यह भावना और कामों और काबिलियत को बढ़ाता है.

2017 में PM मोदी के पहले इजरायल दौरे को याद करते हुए नेतन्याहू ने बताया कि कैसे वे भूमध्य सागर के किनारे नंगे पैर चले थे. नेतन्याहू ने अपने ईसाई दोस्तों का पूरा सम्मान करते हुए कहा कि हम पानी में नहीं उतरे, हम पानी पर चले. यह सच नहीं है. हम पानी पर नहीं चले, लेकिन हमने तब से चमत्कार किए हैं. दरअसल ईसाई धर्म में ये मान्यता है कि ईसा मसीह अपने शिष्यों के लिए पानी पर चले थे.

Advertisement

नेतन्याहू ने कहा कि हमने अपने व्यापार को दोगुना कर दिया है. साथ ही अपने सहयोग को तिगुना कर दिया है और अपनी समझ को चौगुना कर दिया है. उन्होंने कहा कि ‘ऐसे तरीकों से सहयोग बढ़ा जिन्हें मैं बता भी नहीं सकता. और कुछ मायनों में, शायद बताना भी नहीं चाहिए.’

इजरायल दौरे पर होंगे कई समझौते

दो दिन के दौरे पर पीएम मोदी और नेतन्याहू से उम्मीद है कि वे बीते समय में हुई प्रोग्रेस का रिव्यू करेंगे. साथ ही दोनों नेता साइंस और टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस और सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, वॉटर मैनेजमेंट और ट्रेड और कल्चरल रिश्तों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशेंगे. एनडीटीवी के मुताबिक दोनों देशों के बीच 1992 में $200 मिलियन डॉलर (लगभग 18 हजार करोड़) का ट्रेड था. ये वही समय था जब भारत और इजरायल के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन बने थे. और अब 2022-23 में ट्रेड बढ़कर $10.77 (90 हजार करोड़) बिलियन डॉलर हो गया है. चर्चा है कि भारत और इजरायल के बीच डिफेंस और सिक्योरिटी पर $9 बिलियन डॉलर (लगभग 80 हजार करोड़) की डील्स साइन होने वाली हैं.

वीडियो: दुनियादारी: प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे का एजेंडा क्या है?

Advertisement