The Lallantop

OpenDoor ने भारत में पूरी टीम की कर दी छंटनी, वजह बताई- 'हमारे ग्राहक अमेरिका में हैं'

OpenDoor ने भारत में अपना कामकाज बंद करने का ऐलान किया है. इस फैसले से 250 कर्मचारियों की नौकरी से छुट्टी हो गई है. कंपनी के सीईओ ने एक बयान जारी कर कहा कि कंपनी अमेरिका में ही AI-नेटिव टीम बना रही है.

Advertisement
post-main-image
ओपनडोर ने भारत में अपना काम बंद करने का ऐलान किया है. (फोटो: X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका की रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी कंपनी ओपनडोर ने भारत में अपने कामकाज को बंद करने और लगभग 250 भारतीय कर्मचारियों की नौकरियां खत्म करने का निर्णय लिया है।
  • कंपनी ने अमेरिका में मैन्युअल वर्कफ्लो खत्म कर AI-नेटिव टीमें बनाने के लिए भारत में काम समेटने का फैसला लिया क्योंकि उसके ग्राहक मुख्य रूप से अमेरिका में हैं।
  • ओपनडोर ने प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज, करियर सहायता और आउटप्लेसमेंट सेवाएं देने की घोषणा की है तथा कुछ कर्मचारी कंपनी के साथ कुछ अवधि के लिए रहेंगे।

अमेरिका की रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी कंपनी ओपनडोर (Opendoor) ने भारत में अपना काम बंद करने का ऐलान किया है. इस फैसले से लगभग 250 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी खत्म हो जाएगी. यह ऐलान कंपनी के CEO काज नेजैटियन ने किया है. उन्होंने एक बयान में कहा, ओपनडोर के ग्राहक अमेरिका में हैं. इसलिए कंपनी से जुड़े कामों को अपने अमेरिकी कस्टमर्स के करीब ही रखना चाहते हैं.

Advertisement
CEO ने क्या बताया?

काज नेजैटियन ने ‘X’ पर एक नोट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि कंपनी मैन्युअल वर्कफ्लो को खत्म करके अमेरिका में ही छोटी AI-नेटिव टीमें बना रही है. काज ने कहा कि जब कुछ महीने पहले ‘ओपनडोर 2.0’ लॉन्च किया गया था, तब भारत में कंपनी के लगभग 250 कर्मचारी थे. उन्होंने कहा, 

"पिछले कुछ महीनों में इनमें से कुछ नौकरियां वापस अमेरिका में शिफ्ट कर दी गई हैं. हम भारत में अपने कामकाज को समेटने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. इससे भारत में हमारे उन सभी सहयोगियों पर असर पड़ेगा जिन्होंने ओपनडोर के लिए महत्वपूर्ण काम किया है."

Advertisement

सीईओ ने यह भी साफ किया कि यह फैसला कर्मचारियों के परफॉरमेंस की वजह से नहीं लिया गया है. उन्होंने भारतीय टीम के काम की सराहना की और उन्हें दूसरी कंपनियों (employers) के लिए रिकमेंड भी किया है.

ओपनडोर यह बदलाव क्यों कर रहा है?

Advertisement

इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए काज नेजैटियन ने कहा कि ओपनडोर ने पिछले कुछ सालों में भारत में एक बड़ी टीम बनाई थी, ताकि अलग-अलग सिस्टम में फैले मैन्युअल वर्कफ्लो को संभाला जा सके. कंपनी ने कहा कि इन सिस्टम को एक साथ लाने और पूरे अमेरिका में छोटी AI-नेटिव टीमें बनाने के बाद उसके कामकाज के तरीके में बदलाव आया है. नेजाटियन ने कहा, 

"हमारे कस्टमर अमेरिका में हैं और उनके लिए जो ऑपरेशनल काम हम करते हैं, वह उनके आस-पास रहकर ही सबसे बेहतर तरीके से किया जा सकता है."

उन्होंने कहा कि ‘ओपनडोर 2.0’ कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से तो बहुत छोटी कंपनी होगी, लेकिन असर के मामले में बहुत बड़ी कंपनी बन जाएगी. कंपनी की तरफ से प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज, करियर ट्रांजिशन सहायता और आउटप्लेसमेंट सेवाएं दी जाएगी. इसके अलावा, कंपनी के कुछ कर्मचारी कुछ समय तक कंपनी के साथ बने रहेंगे.

वीडियो: खर्चा पानी: TCS, Wipro, Amazon कहीं भी नौकरी सेफ नहीं, हजारों के पेट पर कैसे लात पड़ गई?

Advertisement