The Lallantop

‘देश को बेच दिया गया है’, संसद में राहुल गांधी के आरोपों पर क्या बोली बीजेपी?

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण चीज है भारतीय डेटा. राहुल ने अमेरिका से ट्रेड डील को सरेंडर करार दिया. सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आपको भारत माता को बेचने में शर्म नहीं आती?

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी ने सदन में सवाल उठाया कि बिजनेसमैन अनिल अंबानी और मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन फाइल्स में आया, उन्हें जेल में क्यों नहीं डाला गया? (फोटो- X)

संसद के बजट सत्र के 11वें दिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा. खासकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील, AI, डेटा सिक्योरिटी पर सरकार की कड़ी आलोचना की. राहुल ने अमेरिका से ट्रेड डील को सरेंडर करार दिया. सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आपको भारत माता को बेचने में शर्म नहीं आती?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा है कि भारत-अमेरिका का व्यापार समझौता पूरी तरह सरेंडर (समर्पण) है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस डील में बहुत कुछ सौंप दिया है. मसनल, टैरिफ कम कर दिया. भारतीय लोगों का डेटा विदेशियों को सौंप दिया. विदेशी कंपनियों को 20 साल तक टैक्स छूट दे दी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के किसानों को अमेरिका की मशीनों वाली सस्ती खेती से मुकाबला करने के लिए छोड़ दिया है. टेक्सटाइल (कपड़ा) उद्योग को कमजोर कर दिया है, और ऊर्जा सुरक्षा (एनर्जी सिक्योरिटी) को भी खतरे में डाल दिया है.

उन्होंने कहा,

Advertisement

“पहले भारत का औसत टैरिफ सिर्फ 3 प्रतिशत था, अब ये बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है. यानी 6 गुना बढ़ोतरी. अमेरिकी टैरिफ पहले 16 प्रतिशत था, अब वो घटकर 0 हो गया है. अमेरिका से भारत में आयात (इंपोर्ट) पहले 46 अरब डॉलर का था, अब बढ़कर 146 अरब डॉलर हो गया है. ये बिल्कुल बेतुका है. अमेरिका का हम पर कोई कमिटमेंट नहीं है, लेकिन हम उनका पूरा साथ दे रहे हैं. हम ऐसे खड़े हैं जैसे मूर्ख हों.”

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण चीज है भारतीय डेटा. उन्होंने कहा,

“अगर ट्रंप के साथ बातचीत हो रही हो, तो हम सबसे पहले यही कहेंगे कि इस डील में सबसे बड़ी ताकत है भारतीय डेटा. अमेरिका अगर अपना डॉलर बचाना चाहता है और सुपर पावर बने रहना चाहता है, तो इसके लिए भारतीय लोगों का डेटा सबसे जरूरी है. हम आपकी मदद करेंगे, लेकिन हमें बराबरी पर बात करनी होगी, न कि नौकर की तरह. हमारी एनर्जी सिक्योरिटी (ऊर्जा सुरक्षा) हमारा अपना फैसला रहेगा. आप अपने किसानों की सुनते हो, तो हम भी अपने किसानों की रक्षा करेंगे.”

Advertisement

राहुल ने कहा कि अगर INDIA गठबंधन की सरकार होती तो हम ट्रंप से साफ कहते,

“डेटा हमारी सबसे बड़ी ताकत है. इसे लेना है तो हमें बराबर समझो, पाकिस्तान जैसा मत समझो.”

राहुल ने आगे कहा,

“चीन के पास भी 140 करोड़ लोगों का डेटा है. अगर भारत इस बातचीत में शामिल होना चाहता है, तो उसे ये कहना चाहिए कि हम सामने रखेंगे. यानी भारतीय नागरिक और उनका डायनैमिक नेचर. मुझे याद है लोग कहते थे कि जनसंख्या हमारी कमजोरी है. लेकिन नहीं, ये हमारी ताकत है. पर ये तभी संभव है जब हम ये स्वीकार करें कि डेटा हमारी ताकत है.”

अनिल अंबानी जेल में क्यों नहीं?

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में सवाल उठाया कि बिजनेसमैन अनिल अंबानी और मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन फाइल्स में आया, उन्हें जेल में क्यों नहीं डाला गया? राहुल गांधी ने कहा,

“एक कारोबारी हैं अनिल अंबानी. वो जेल में क्यों नहीं हैं? उनका नाम एपस्टीन फाइल्स में है. मैं हरदीप पुरी से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अनिल अंबानी को एपस्टीन से कैसे मिलवाया? पुरी तो मंत्री हैं.”

इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बीच में टोकते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने आरोपों को साबित करना चाहिए. राहुल गांधी ने जवाब दिया,

“मैं अभी साबित कर देता हूं...”

इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. राहुल गांधी ने आगे कहा,

“मंत्री ने मुझसे आरोप साबित करने को कहा है. मेरे पास सब लिखा हुआ है.”

फिर स्पीकर जगदंबिका पाल ने उन्हें कहा कि वो इसे सदन में दें. राहुल गांधी बोले,

“सबूत अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की फाइल्स में हैं, जो वहां जारी की गई हैं. हरदीप पुरी और अनिल अंबानी के नाम वहां हैं.”

स्पीकर ने कहा कि राहुल गांधी ने चेयर को वादा किया था कि वो मंत्री का नाम नहीं लेंगे, फिर भी नाम क्यों लिया?

देश को बेच दिया गया है

अनिल अंबानी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर लगाए गए आरोपों के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म करने से पहले सबूत के तौर पर कागजात और दस्तावेज सदन में पेश किए. राहुल गांधी ने कहा,

“मेरे पास सबूत के तौर पर कागजात और डॉक्यूमेंट्स हैं. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम मुश्किल समय की ओर बढ़ रहे हैं. पूरा देश बेच दिया गया है. हमारा डेटा, किसान, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, छोटे-मध्यम कारोबार, हमारी सेनाएं और ऊर्जा सुरक्षा. सब कुछ बेच दिया गया है.”

राहुल गांधी ने जब दावा किया कि देश को बेच दिया गया है, तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब दिया. उन्होंने कहा,

"आज तक ऐसा कोई इंसान पैदा नहीं हुआ जो इस देश को बेच सके.”

रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी अब तक के सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री हैं.

वीडियो: MN नरवणे किताब विवाद के बीच राहुल गांधी ने कौन-सा सबूत पेश किया?

Advertisement