नोएडा की एक महिला को रैपिडो राइडर ने पहले ‘आपत्तिजनक’ मैसेज किए, फिर बदतमीजी की. चैट में राइडर ने ‘हाय-हेलो’ के बाद सीधा ‘I Love You’ लिख दिया. जब महिला ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी पर उसका कोई असर नहीं हुआ. बल्कि, उसने ढिठाई से शिकायत करने का चैलेंज कर दिया.
Rapido राइडर ने महिला को लिखा 'I Love You', फिर जवाब दिया- 'जाओ कर दो शिकायत'
Noida में Rapido Rider ने एक महिला को 'I Love You' का मैसेज भेजा. पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर उसने पीड़िता से कहा कि वो शिकायत कर दे.

पीड़िता ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये ये वाकया बताया है. उसने चैट के स्क्रीनशॉट लिंक्डइन पोस्ट किए. महिला ने रैपिडो और उसके को-फाउंडर अरविंद सांका को टैग भी किया.
चैट के स्क्रीनशॉट्स में आरोपी राइडर ने महिला को मैसेज किया, ‘हेलो, कैसी हो आप'… 'I Love You’.
इसका जवाब देते हुए पीड़िता ने लिखा, ‘वापस कॉल या मैसेज आया, तो पुलिस में शिकायत कर दूंगी.’
आरोपी राइडर इस धमकी से डरा नहीं. बल्कि, शेखी बघारते हुए जवाब दिया, ‘हां कर दो. रैपिडो में भी कर दो.’
राइडर के इस जवाब ने पीड़िता को पोस्ट करने पर मजबूर कर दिया. उसने अपनी पोस्ट में लिखा,
‘इस देश में एक महिला होना मुश्किल है. लेकिन ऐसा लगता है कि आप रैपिडो राइडर से बिना परेशान हुए एक भी डिलीवरी पार्सल नहीं बुक कर सकते. उसका कॉन्फिडेंस देखिए कि वो खुद शिकायत करने को कह रहा है. क्या इसका ये मतलब है कि उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती? कंपनी ने कैसे राइडर्स को काम पर रखा है?’
हर मामले की तरह इस पोस्ट पर भी रैपिडो ने लिखा कि डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के कथित व्यवहार को लेकर उनकी चिंता वो समझते हैं. और ऐसे मामलों को ‘बहुत गंभीरता’ से भी लेते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में PG चलाते हैं या उसमें रहते हैं तो इस नए प्रस्तावित कानून के बारे में जान लीजिए
महिला की पोस्ट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. साथ ही रैपिडो के साथ अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. कुछ लोगों ने लिखा कि क्या इसके लिए सिर्फ एक साधारण सी माफी काफी है. वहीं, कुछ ने लिखा कि जब कस्टमर खराब व्यवहार की शिकायत करें, तो सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. हालांकि, लोग कंपनी के जवाब से लोग संतुष्ट नहीं हुए.
वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' के टीज़र रिलीज को लेकर क्या अपडेट आया है?











