The Lallantop

NEET UG का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख ने किया क्वालिफाई, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप

NEET UG result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिसमें 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं. क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स में 58 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं.

Advertisement
post-main-image
NEET UG 2026 री-एग्जाम में लगभग 20 लाख कैंडिडेट ने परीक्षा दी थी. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई को NEET UG 2026 के नतीजे घोषित किए जिनमें 11.21 लाख कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए और वे मेडिकल कोर्स में दाखिला ले सकेंगे।
  • NEET UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने 5,440 केंद्रों पर 13 भाषाओं में दिया था, जिसमें पेपर लीक की समस्या के चलते पुनः परीक्षा आयोजित की गई।
  • क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से अधिक है और उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 1.7 लाख उम्मीदवार परीक्षा में क्वालिफाई हुए हैं, जिससे आगे काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार, 16 जुलाई को देर रात NEET UG 2026 के नतीजे घोषित कर दिए. इस बार देश भर में 11.21 लाख कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं. ये छात्र अब मेडिकल (MBBS, BDS और आयुष) कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल दोनों ने 720 में से 715 नंबर हासिल कर टॉप किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
19 छात्रों के 700 से ज्यादा नंबर

परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट अब ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स, स्टेट टॉपर्स, कैटेगरी-वाइज टॉपर्स, क्वालिफाइंग कट-ऑफ और भाषा के आधार पर शामिल लोगों की लिस्ट भी जारी की है. नतीजे समय पर घोषित किए गए हैं जिससे मेडिकल एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल सही समय पर चलता रहे. NTA के मुताबिक,

- 19 कैंडिडेट्स ने 700 से ज्यादा मार्क्स स्कोर किए.

Advertisement

- 138 कैंडिडेट्स ने 690 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए.

- 1,492 कैंडिडेट्स ने 650 या उससे ज्यादा नंबर पाए.

- 10,160 कैंडिडेट्स ने 600 या उससे ज्यादा नंबर पाए.

Advertisement

- 90,780 कैंडिडेट्स ने 500 या उससे ज्यादा मार्क्स पाए.

यूपी से सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स क्वालिफाइड 

एजेंसी ने कहा कि टॉप 138 परफॉर्मर्स में से 93 परसेंट से ज्यादा पहली बार NEET कैंडिडेट थे, जबकि उनमें से लगभग सभी की उम्र 17 से 19 साल के बीच थी. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 1.7 लाख से ज्यादा क्वालिफाइड कैंडिडेट हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में 43 क्वालिफाइड कैंडिडेट हैं. NTA ने कहा कि 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए, जबकि 26 स्टेट टॉपर्स ने 690 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए.

ये भी पढ़ें: NEET UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, CBI करेगी मामले की जांच

20 लाख लोग शामिल हुए

21 जून को हुए NEET UG 2026 री-एग्जाम में भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 एग्जाम सेंटर पर लगभग 20 लाख कैंडिडेट ने परीक्षा दी. यह एग्जाम 13 भाषाओं में हुआ था, जिनमें इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी और उर्दू शामिल हैं. क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स में 58 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं. पुरुष उम्मीदवारों की तुलना में महिला उम्मीदवारों के क्वालिफाई करने की दर भी ज्यादा रही.

रिजल्ट के साथ कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ मार्क्स और क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल भी जारी कर दिए गए हैं. फाइनल ‘आंसर की’ जारी होने के एक दिन बाद रिजल्ट घोषित किया गया.

वीडियो: नीट री-एग्जाम 2026 में भी धांधली के आरोप?

Advertisement