The Lallantop

सोहेलउद्दीन के इलाज के लिए दुनिया ने भेजे 2 करोड़ रुपये, मुस्लिम होने के चलते चाकू से हुआ था हमला

अमेरिका में हुई इस घटना के आरोपी ने पुलिस के सामने मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने की बात कबूली है. दुनिया भर से लोग उनके परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं. उनके इलाज के लिए 16 जुलाई तक 2 करोड़ रुपये से अधिक जमा हुए हैं. अब कैसी है सोहेलउद्दीन की तबियत, उनके साथियों ने सब बताया.

Advertisement
post-main-image
भारतीय मूल के शख्स की पहचान सैयद सोहेलउद्दीन के तौर पर हुई है. (PHOTO- gofundme.com)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका के एक शॉपिंग मॉल में 48 वर्षीय पीटर माइकल लार्सन ने सोहेलउद्दीन नामक भारतीय मुस्लिम व्यक्ति पर 15 बार चाकू से हमला किया।
  • पीटर माइकल लार्सन ने बताया कि उसने सोहेलुद्दीन को मुस्लिम होने के कारण निशाना बनाया, जिससे यह हमला धार्मिक आधार पर हुआ।
  • सोहेलुद्दीन के लिए एक फंडरेज़र शुरू किया गया जिसमें अब तक लगभग दो करोड़ रुपये इकट्ठा हो चुके हैं ताकि उनके इलाज का खर्चा उठाया जा सके।

अमेरिका में एक भारतीय मूल के शख्स पर हमला हुआ है. एक शॉपिंग मॉल में उन्हें कथित तौर पर 15 बार चाकू मारा गया. आरोपी की पहचान पीटर माइकल लार्सन (48) के तौर पर हुई है. पीटर ने अधिकारियों को बताया कि वह मुसलमानों को मारना चाहता है. आरोप है कि उसने सोहेलउद्दीन को उनके धर्म की वजह से निशाना बनाया. हमला करने से पहले उसने सोहेलउद्दीन से पूछा था, 'क्या तुम मुसलमान हो?' और अब इस घटना के बाद पूरी दुनिया से लोग सोहेलउद्दीन की मदद कर रहे हैं. एक फंड रेजर के जरिए अब तक उसके लिए 2 लाख 35 हजार डॉलर यानी लगभग दो करोड़ रुपये इकट्ठा किए गए हैं ताकि इलाज हो सके.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

सैयद सोहेलउद्दीन मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं. 13 जुलाई को वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल में एक कियोस्क पर काम कर रहे थे. उसी समय उन पर हमला किया गया. वेस्ट वैली सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार, 48 साल के आरोपी पीटर माइकल लार्सन ने सोहेलउद्दीन से यह पूछने के बाद उन पर हमला किया कि क्या वह मुस्लिम हैं. सोहेलउद्दीन को कई जगह चाकू मारा गया और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमले के बाद उनकी कई सर्जरी हो चुकी हैं.

मुस्लिम होने की वजह से हमला 

ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पास की ही एक ज्वेलरी शॉप में काम करने वाली लूना नुनेज ने मीडिया को बताया,

Advertisement

'उसने (पीटर ने) पूछा, ‘तुम कहां से हो’ और उसने जवाब दिया, 'मैं भारत से हूं, मेरा नाम सोहेल है.' लार्सन ने पूछा, 'क्या तुम मुस्लिम हो?' सोहेल ने हां कहा और उसने उसे चाकू मारना शुरू कर दिया.'

नुनेज ने आगे बताया,

‘मुझे पता है कि उनके पास इंश्योरेंस नहीं है. वे अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य हैं. उनके दो बच्चे और पत्नी है और वे अभी काम नहीं कर रहे हैं.’

Advertisement

कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी माना कि उसने पीड़ित को जान-बूझकर इसलिए चुना क्योंकि वह मुस्लिम थे. पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी मुसलमानों को मारना चाहता है और अपनी हिंसक हरकतों और विचारधाराओं की वजह से अगर उसे छोड़ा जाता है, तो वह आम जनता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.

(यह भी पढ़ें: भारतीय हूं, मुसलमान हूं... ये बोलते ही शख्स को 15 बार चाकू मारा)

सपोर्ट में उतरे लोग

सोहेलउद्दीन अपनी जिंदगी बचाने के लिए मौत से लड़ रहे हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. लेकिन दुनिया भर से लोग उनके परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं. उनकी दोस्त लूना नुनेज ने एक GoFundMe कैंपेन शुरू किया है. इस कैंपेन के जरिए 16 जुलाई तक 2 करोड़ रुपये से अधिक जमा किए गए हैं, ताकि सोहेलउद्दीन के इलाज का खर्च उठाया जा सके और उनके परिवार की मदद की जा सके. फंडरेजर की वेबसाइट पर नुनेज ने बताया कि 15 बार चाकू मारे जाने के बाद सोहेलउद्दीन की कई सर्जरी हुई हैं.

वीडियो: कोटा की पांच महिलाओं ने एकसाथ कर दी इच्छा मृत्यु की मांग

Advertisement