The Lallantop

10 साल की सजा, 1 करोड़ जुर्माना... पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का प्लान पता लगा

Anti-cheating law: केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में कुछ संशोधन करने की तैयारी कर रही है. बताया गया है कि आज की कैबिनेट बैठक में इसपर चर्चा होगी जिसके बाद सदन में संशोधन बिल लाया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
केंद्र सरकार एंटी-चीटिंग कानून में बड़े बदलाव कर सकती है. (फोटो- आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्र सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में संशोधन कर पेपर लीक के दोषियों को 10 साल तक जेल तथा एक करोड़ रुपये तक जुर्माना लगाने का प्रस्ताव रखा है।
  • यह संशोधन परीक्षा में बढ़ते पेपर लीक के मामलों और पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग के कारण तैयार किया जा रहा है, जिससे दंडात्मक कार्रवाइयों को कठोर बनाया जा सके।
  • संशोधन के बाद सरकार मानसून सत्र में परीक्षा संशोधन बिल लेकर आएगी, जिससे पेपर लीक के मामलों पर तेजी से कार्रवाई और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी।

केंद्र सरकार ने एंटी-चीटिंग कानून (Anti-cheating law) को सख्त करने की तैयारी कर ली है. सरकार सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में कुछ संशोधन करने की तैयारी कर रही है. आज 24 जुलाई को कैबिनेट बैठक होने वाली है जिसमें इन संशोधनों पर बात होगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया था कि 23 जुलाई को सरकार कोई ठोस कदम उठाने वाली है.

Advertisement

आजतक से जुड़े हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, नए संशोधन के बाद पेपर लीक में दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और एक करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. मौजूदा नियमों के मुताबिक, 3 से 5 साल तक की जेल और 10 लाख तक का जुर्माने का प्रावधान है. अनुमान है कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते में ‘परीक्षा संशोधन बिल’ लाने की तैयारी में है.  

प्रधानमंत्री ने 23 जुलाई को एक वीडियो मैसेज जारी कर NEET पेपर लीक के बारे में बात की थी. उन्होंने अपने मैसेज में इस बात का ज़िक्र किया था कि अगली सुबह सरकार सख्त एक्शन लेने वाली है. पीएम मोदी ने कहा था कि सजा बढ़ाने को लेकर एक कैबिनेट बैठक होगी, जिसके बाद सदन में बिल पारित कराने की कोशिश की जाएगी.  

Advertisement

पीएम मोदी ने इससे पहले कहा था कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए. इसके लिए उन्होंने विभागों को निर्देश भी दिए हैं. अब सूत्रों ने बताया है कि बैठक में इस विषय पर भी चर्चा हो सकती है. फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट को अधिक अधिकार भी दिए जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा के हाथों किया अन्न ग्रहण

दिल्ली में प्रदर्शन जारी

एक तरफ जहां राजनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में छात्र अपनी मांग पर अडिग हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. उनकी इस मांग को राहुल गांधी ने भी सपोर्ट किया है. राहुल ने पीएम मोदी के वीडियो मैसेज पर भी तंज़ कसा. उन्होंने कहा कि छात्रों का अपमान न करें, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें. इस आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन ख़त्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी कुछ मांगे मान ली हैं. 

Advertisement

वीडियो: ‘लाखों बच्चों के साथ चीटिंग’ लल्लनटॉप के कैमरे पर महेश्वर पेरी ने विवेक बिंद्रा पर बड़े खुलासे किए

Advertisement