The Lallantop

एक गैंगस्टर ने दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, दोनों एक ही महिला से प्यार करते थे

महाराष्ट्र के Nagpur में प्रेम संबंध के विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी उसका दोस्त ही है. दोनों एक ही लड़की के संपर्क में थे. जानिए पूरा मामला.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नागपुर जिले में 20 अगस्त को गौरव रागड़े की गौरव राउत और अभिषेक वासनिक ने चाकू से हमला कर हत्या की।
  • गौरव रागड़े और गौरव राउत के बीच एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था, जिससे दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ा।
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और प्रेम संबंध को हत्या की मुख्य वजह मानते हुए जांच जारी है।
author-image
योगेश पांडे

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गौरव पंकज रागड़े (27) के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि गौरव बीते दो साल से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था. इसी लड़की के संपर्क में उसका दोस्त गौरव राउत भी था. 20 अगस्त को इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और गौरव राउत ने गौरव रागड़े की चाकू मारकर हत्या कर दी. 

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला नागपुर जिले के नरेंद्रनगर इलाके का है. राउत ने युवती के साथ मिलकर क्लाउड किचन शुरू किया था. वह इसी इलाके में किराए के मकान में रहता था. रागड़े को पता चला कि युवती ने राउत के साथ पार्टी की थी. इस बात को लेकर वह नाराज हो गया. वह अपने कुछ साथियों के साथ राउत के घर पहुंचा. घर का दरवाजा बंद था. आरोप है कि रागड़े और उसके साथियों ने दरवाजे पर पत्थर फेंके और गाली-गलौज की.

चाकू मारकर की हत्या

इसके बाद राउत और उसके दोस्त डरकर घर के पिछले दरवाजे से बाहर निकले और भागने लगे. रागड़े ने उनका पीछा किया. नरेंद्रनगर के सुंदरवन नाले के पास दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. रागड़े और राउत में हाथापाई शुरू हो गई. इसी दौरान गौरव राउत का दोस्त अभिषेक वासनिक भी वहां पहुंच गया. पुलिस के मुताबिक, हाथापाई के दौरान राउत और वासनिक ने रागड़े के हाथ से चाकू छीन लिया. इसके बाद दोनों ने उसी चाकू से रागड़े पर कई वार किए.

Advertisement
दो आरोपी गिरफ्तार

चाकू लगने से रागड़े गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल रागड़े को अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: iPhone के लिए 13 साल की लड़की ने स्कूल फ्रेंड से रिश्तेदार की हत्या करवा दी, 4 नाबालिग हिरासत में

जमानत पर बाहर आया था रागड़े

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी पहले भी अलग-अलग आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं. वहीं, मृतक गौरव रागड़े के खिलाफ भी हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती समेत करीब नौ मामले दर्ज थे. रिपोर्ट के मुताबिक, वह करीब दो हफ्ते पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था. फिलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस प्रेम संबंध को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है. इसके अलावा हत्या के पीछे कोई दूसरी वजह थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है.

Advertisement

वीडियो: यूपी बुलेटिन: प्रज्ञा मिश्रा की बहन का हत्यारा कौन?

Advertisement