The Lallantop

'डेढ़ साल बंधक बनाकर रखा... ', शादाब जकाती पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

महिला का कहना है कि शादाब जकाती ने उन्हें करीब डेढ़ साल तक बंधक बनाकर रखा. आरोप है कि इस दौरान उनका शारीरिक शोषण किया गया. Meerut Police ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. क्या है मामला?

Advertisement
post-main-image
मेरठ पुलिस ने शादाब जकाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. (फोटो: FB/@Shadab Jakati)
author-image
उस्मान चौधरी

‘10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी’ डायलॉग से मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती (Shadab Jakati) एक बार फिर विवादों में हैं. उन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि शादाब जकाती ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी और उन्हें करीब डेढ़ साल तक बंधक बनाकर रखा. आरोप है कि इस दौरान उनका शारीरिक शोषण किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की है, जिसमें धारा 64 (बलात्कार) भी शामिल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है. उन्होंने बताया कि वे साल 2016-17 में मेरठ (यूपी) आई थीं. उन्होंने मुजफ्फरनगर (बिहार) के रहने वाले एक युवक से लव मैरिज की और मेरठ के इंचौली क्षेत्र में रहने लगीं. वे टाइल-पत्थर की मजदूरी करती थीं, जबकि उनका पति बैटरी का काम करता था. बाद में महिला ने रील बनाना शुरू किया.

महिला का आरोप है कि फरवरी 2025 में वह अपने वीडियो प्रमोशन के लिए शादाब जकाती के पास गई थीं. शादाब ने उन्हें यह कहकर अपने साथ काम पर रख लिया कि वीडियो चलने पर उसे मजदूरी नहीं करनी पड़ेगी. आरोप है इसके बाद उनसे रील बनवाने के साथ-साथ घर के काम जैसे झाड़ू, पोछा और बर्तन भी कराए गए. देर रात तक काम लिया गया और कई बार खाना तक नहीं दिया गया.

Advertisement

महिला ने शादाब जकाती पर शारीरिक शोषण, धमकी, और जबरदस्ती वीडियो बनवाने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शादाब की पत्नी साजिया ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की. महिला ने एक दूसरी युवती इरम के साथ भी शादाब के कथित गलत संबंधों का आरोप लगाया. पीड़िता ने बताया कि मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या तक का विचार किया. अंत में उन्होंने अपने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई.

ये भी पढ़ें: 'मैं खुद यूट्यूबर शादाब जकाती के पास जाती हूं... ', थाने में रोते पति के आरोपों पर इरम का जवाब आया

इस मामले में पुलिस ने शादाब जकाती, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. मेरठ के एसपी (देहात) अभिजीत कुमार ने बताया कि थाना इंचौली में शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, शादाब जकाती ने फोन पर बातचीत में सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर भी खुद को निर्दोष बताया है.

Advertisement

वीडियो: यूट्यूबर शादाब जकाती पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, क्या कहा?

Advertisement