गुजरात के सूरत में एक परिवार ने कथित तौर पर सामूहिक हत्या कर ली. बालमुकुंद खेतान ने पत्नी और दो बेटियों समेत जान देने की कोशिश की थी. उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी और एक बेटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एक बेटी का इलाज चल रहा है.
शेयर बाजार में काम करने वाले शख्स ने परिवार समेत जान दे दी, पैसे की वसूली का दबाव था
Surat Family Suicide: पुलिस को जांच में घटनास्थल से तीन पन्नों का एक नोट मिला है. शुरुआती जांच में कर्ज वसूली की रिकवरी की वजह से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई है.
.webp?width=360)

पुलिस को जांच में घटनास्थल से तीन पन्नों का एक नोट मिला है. शुरुआती जांच में कर्ज वसूली की रिकवरी की वजह से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई है.
मूलरूप से बिहार के रहने वाले बालमुकुंद सूरत के पॉश एरिया वेसु स्थित 'हैप्पी एलिगेंस' बिल्डिंग में रहते थे. वे पेशे से शेयर मार्केट का काम कर रहे थे. इंडिया टुडे से जुड़े संजय सिंह राठौड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में वैभव रूंगटा नाम के एक व्यक्ति पर कथित रूप से पैसे लेने के लिए बालमुकुंद पर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगा है.
बताया गया कि वैभव ने मृतक की गाड़ी और क्रेडिट कार्ड छीन लिए थे. उस कार्ड से अनावश्यक खरीदारी भी की थी. इस वजह से बालमुकुंद ने 24 फरवरी की शाम परिवार समेत खुदकुशी की कोशिश की.
रिपोर्ट के मुताबिक आत्महत्या के प्रयास के कुछ देर बात ही बालमुकुंद की पत्नी ने अपने पिता संजय अग्रवाल को फोन कर जल्दी घर आने के लिए कहा था. अब संजय अग्रवाल ने बताया है, "मुझे कल शाम (24 फरवरी) 4:11 बजे बेटी का फोन आया था. कह रही थी कि पापा मुकुंद जमीन पर गिरे हुए हैं. आप जल्दी आओ. मैंने पहले दुकान से फोन करके अपनी पत्नी और बेटे को वहां भेजा और फिर मैं खुद भी दौड़कर वहां पहुंचा. मैंने देखा कि खेतान जमीन पर पड़े थे और बेटी की हालत भी वैसी ही थी. इसके बाद हम तुरंत उनको ग्रीन लीफ अस्पताल ले गए."
बालमुकुंद की मौत की खबर मिलने के बाद बिहार में रहने वाली उनकी बहन भी सूरत आ गई. उन्होंने बताया कि उन्हें भाभी की मां का कॉल आया था कि ऐसे-ऐसे चारों ने सुसाइड कर लिया है. लेकिन कारण कुछ भी पता नहीं है. छोटी भतीजी ICU में है. मेरी मांग यही है कि जो भी सुसाइड नोट में लिखा हुआ है, उस पर जांच-पड़ताल की जाए.
मामले पर वेसु पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर जेसी जाधव ने कहा, “उन्हें सामूहिक आत्महत्या की कोशिश करने की सूचना मिली थी. तीन लोगों की मौत हो गई है. एक बच्ची अस्पताल में है. घर से एक नोट मिला है. इसमें परिवार ने वैभव रूंगटा नाम के व्यक्ति पर दबाव डाले की कोशिश का जिक्र किया है और इसी वजह से ये कदम उठाने की बात की है.”
मृतक के ससुर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
वीडियो: NCERT की नई किताब में न्यायपालिका पर ऐसा क्या लिखा कि भड़के CJI सूर्यकांत?












.webp?width=275)


.webp?width=120)


.webp?width=120)



