कुछ दिन पहले गहरे गड्ढे में गिरकर टेक कर्मचारी Yuvraj Singh की मौत हुई थी. लगा था कि शायद इस हादसे के बाद प्रशासन जागेगा. लेकिन हालात देखकर लगता है कि सबक अब तक नहीं लिया गया. अगर इस बार स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे नहीं आते, तो नोएडा में एक और बड़ा हादसा हो सकता था.
नोएडा में टला बड़ा हादसा! नाले में गिरी कार, प्रशासन की लापरवाही फिर आई सामने
Noida के सेक्टर 70 में एक कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद नोएडा अथॉरिटी की लापरवाही और खुले ड्रेनेज सिस्टम को लेकर सवाल उठ रहे हैं, खासकर हाल ही में हुए Yuvraj Singh हादसे के बाद. स्थानीय लोग अब शहर में बेहतर सेफ्टी इंतजाम, ढके नाले और प्रशासनिक जवाबदेही की मांग कर रहे हैं.


सेक्टर 70 के बसई गांव के पास एक कार अचानक बेकाबू होकर नाले में जा गिरी. घटना ने आसपास मौजूद लोगों को चौंका दिया. राहत की बात यह रही कि कार के अंदर कोई नहीं था, वरना मामला बेहद गंभीर हो सकता था.
बताया जा रहा है कि ड्राइवर कार खड़ी करके पास की दुकान से शराब लेने चला गया था. इसी दौरान कार ढलान या सही तरीके से हैंडब्रेक न लगाए जाने के कारण खिसकने लगी और देखते ही देखते आधी कार नाले में जा घुसी.
घटना होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. थाना फेज-3 की टीम बिना देर किए वहां पहुंची और हालात को काबू में लिया. बाद में कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ.
लेकिन सवाल वही पुराना है. आखिर कब तक किस्मत ऐसे साथ देती रहेगी?
खुले नाले पर फिर उठे सवालइस घटना के बाद एक बार फिर नोएडा अथॉरिटी की कार्यशैली कटघरे में है. चश्मदीदों का कहना है कि नाला पूरी तरह खुला हुआ था. न कोई ढक्कन, न कोई चेतावनी बोर्ड. ऐसे में हादसे को न्योता मिलना तय है.
स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि अगर नाला ढका होता, तो कार शायद इस तरह अंदर नहीं जाती. इलाके में रहने वाले लोग पहले भी कई बार सुरक्षा इंतजाम बेहतर करने की मांग उठा चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस हैं.
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है?लगातार सामने आ रही घटनाएं यही इशारा कर रही हैं कि प्रशासन अभी भी पूरी तरह सतर्क नहीं हुआ है. हर बार हादसे के बाद थोड़ी हलचल होती है, फिर सब कुछ सामान्य हो जाता है. लेकिन अगली बार किस्मत साथ दे, इसकी कोई गारंटी नहीं.
ये भी पढ़ें- युवराज मेहता डेथ केस में नया अपडेट, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिल्डर की रिहाई का दिया आदेश
युवराज की मौत कैसे हुई थी?कुछ दिन पहले टेक प्रोफेशनल युवराज की दर्दनाक मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया था. वह अंधेरे में सड़क किनारे मौजूद गहरे गड्ढे को देख नहीं पाए और उसमें गिर गए. समय पर मदद नहीं मिल सकी और उनकी जान चली गई.
इस घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों पर बड़े-बड़े दावे किए गए थे. लेकिन ताजा हादसा बता रहा है कि जमीनी हकीकत अब भी नहीं बदली. सवाल सीधा है, आखिर प्रशासन कब जागेगा?
वीडियो: युवराज से पहले नोएडा के उसी गड्ढे में गिरे ट्रक चालक ने क्या बताया?











.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)



