The Lallantop

प्रयागराज ले जाकर पत्नी की हत्या कर दी, फिर बेटों से कहा- तुम्हारी मां कुंभ में खो गई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. क्योंकि उसकी पत्नी, उसके ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर' के बारे में जानती थी और उसके ख़िलाफ़ थी. पुलिस ने उस पर हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है. (फ़ोटो - सोशल मीडिया)

दिल्ली के एक शख़्स को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है. वो अपनी पत्नी को लेकर महाकुंभ स्नान के लिए गया था. आरोप है कि वहीं, उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी (Delhi man kills wife in Prayagraj). उसने अपने बेटों को बताया था कि उनकी मां (यानी शख़्स की पत्नी) कुंभ मेले में खो गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे. क्योंकि उसकी पत्नी, उसके ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफ़ेयर' के बारे में जानती थी और उसके ख़िलाफ़ थी. पुलिस ने 21 फ़रवरी की देर रात, प्रयागराज के बैराना इलाक़े से आरोपी को गिरफ़्तार किया है. उसकी पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई है. 

बताया गया कि अशोक कुमार दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है. पुलिस ने उस पर हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि अशोक कुमार ने अपने कुंभ दौरे और स्नान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए, ताकि बाद में बहाना बनाया जा सके.

Advertisement
पूरा मामला क्या हैै?

प्रयागराज के DCP (सिटी) अभिषेक भारती ने मामले की जानकारी दी है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की ख़बर के मुताबिक़, उन्होंने बताया कि 18 फ़रवरी को अशोक कुमार अपनी पत्नी मीनाक्षी को लेकर प्रयागराज पहुंचा था. यहां आज़ाद नगर, केतवाना (नई झूंसी) में उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया. हालांकि, उन्होंने अपने ID प्रूफ़ जमा नहीं किए.

अगली सुबह मीनाक्षी का शव बाथरूम के अंदर मिला. लेकिन अशोक कुमार का कोई पता नहीं चला. ऐसे में पुलिस ने सुराग पाने के लिए CCTV फ़ुटेज और अशोक कुमार के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को खंगाला. लेकिन शुरुआती जांच में उसका कुछ पता नहीं चला.

ये भी पढ़ें - पूर्व CM पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप, एक्टिविस्ट की चाकू मारकर हत्या

Advertisement

इधर, 21 फ़रवरी को मीनाक्षी के भाई प्रवेश कुमार और उसके बेटों अश्वनी और आदर्श ने झूंसी पुलिस से संपर्क किया. बाद में कपड़ों और तस्वीरों की मदद से उसकी पहचान हो सकी. पुलिस ने जब आगे परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, तो उन्हें कपल के बीच चल रहे ख़राब रिश्ते के बारे में पता चला.

फिर झूंसी के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और प्रयागराज पुलिस की सर्विलांस सेल की जॉइंट टीम ने मामले की जांच संभाली. इस दौरान CCTV फ़ुटेज के ज़रिए आरोपी का पता लगा. 21 फ़रवरी को पुलिस आरोपी अशोक कुमार को गिरफ़्तार करने में कामयाब रही.

अब अशोक कुमार ने पत्नी की हत्या की बात क़ुबूल ली है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़, आरोपी ने ये भी क़ुबूल किया कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था. ऐसे में उसने चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया था. बाद में आरोपी ने ख़ून वाले कपड़े और चाकू को मेला क्षेत्र में एक कूड़ेदान में फेंक दिया और भाग गया. 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की जांच की जा रही है.

वीडियो: गेस्ट इन दी न्यूजरूम: पूर्व डीजीपी आमोद कंठ ने इंदिरा, 1984 दंगे, जेसिका मर्डर पर क्या खुलासे किए?

Advertisement