क्या Prabhas की Spirit में Ranbir Kapoor Cameo करने वाले हैं? Namit Malhotra ने Yash स्टारर Ramayana के बजट के बारे में क्या कहा? Mira Nair की Amri में Priyanka Chopra और Jaideep Ahlawat कौन से किरदारों में नज़र आएंगे? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
प्रभास की 'स्पिरिट' में खूंखार कैमियो करेंगे रणबीर कपूर!
'स्पिरिट' के टर्निंग पॉइंट पर रणबीर लेंगे एंट्री. संदीप रेड्डी वांगा ने प्लान किया है धांसू फाइट सीन!


# 'स्पिरिट' में प्रभास और रणबीर का धांसू एक्शन सीन!
प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' की शूटिंग अब फुल स्पीड में चल रही है. सिने वेदुका नाम के X पेज के मुताबिक इसका 20 दिन का शेड्यूल 11 मई को शुरू हुआ. इसके बाद एक शॉर्ट ब्रेक के बाद फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू होगा. और ये 4 महीने तक चलेगा. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि इसी शेड्यूल में रणबीर कपूर भी शूट जॉइन करेंगे. नवंबर 2025 में डेक्कन क्रॉनिकल ने रिपोर्ट किया था कि 'स्पिरिट' में रणबीर कपूर भी कैमियो करेंगे. इस रिपोर्ट में बताया गया था कि रणबीर फिल्म के ज़रूरी पॉइंट पर एंट्री लेंगे. ये 'स्पिरिट' का टर्निंग पॉइंट होगा. संदीप रेड्डी ने इस हिस्से के लिए एक ज़बरदस्त एक्शन सीक्वेंस प्लान किया है. मगर अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इस सीक्वेंस में दोनों एक दूसरे के साथ लड़ेंगे या एक-दूसरे के खिलाफ़. ये 'एनिमल' और 'स्पिरिट' के क्रॉसओवर की तरह होगा. हालांकि इस बारे में मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. हम याद दिला दें कि 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी.
# स्पाय थ्रिलर 'डॉपलगैंगर' करेंगे टॉम क्रूज़?
टॉम क्रूज़ आने वाले समय में एक और स्पाय थ्रिलर फिल्म में नज़र आ सकते है. रिपोर्ट्स हैं कि इसका टाइटल 'डॉपरलगैंगर' है. भारतीय मूल के डायरेक्टर अनीश छगंती इस फिल्म पर टॉम क्रूज़ से फ्लोरिडा जाकर मिल चुके हैं. अब वो टॉम क्रूज़ के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव कर रहे हैं. यदि टॉम ये फिल्म करते हैं, तो इसमें वो CIA एजेंट वीर का रोल करेंगे.
# अक्षय की 'महाकाली' में रोहित सराफ की एंट्री
प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म 'महाकाली' से रोहित सराफ़ भी जुड़ गए हैं. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श की पोस्ट के मुताबिक हाल ही में रोहित ने हैदराबाद में अपने हिस्से की शूटिंग ख़त्म की. इस फिल्म में अक्षय खन्ना असुर गुरु शुक्राचार्य का पात्र कर रहे हैं. महाकाली का किरदार भूमि शेट्टी निभा रही हैं. पूजा कोल्लुरू के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# "किसी ने पूछा कि ताजमहल बनाने में कितने पैसे लगे थे?"
नमित मल्होत्रा की 'रामायण' के दोनों पार्ट्स का बजट 4 हज़ार करोड़ रुपये है. 2 अप्रैल को जब फिल्म का नया टीज़र आया, तो लोगों ने इसके बजट पर सवाल उठाए. अब नमित ने इन सवालों का जवाब दिया है. 7 से 13 मई तक चले 'दी ग्रैंड रामायण क्रिएटर्स इवेंट' में मशहूर यूट्यूबर्स मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में बुलाए गए. इन्होंने मेकर्स से फिल्म के कई पहलुओं पर चर्चा की. बजट के सवाल पर नमित ने कहा,
“आज रामायण की वैल्यू क्या है? हिन्दुस्तानी कल्चर और प्राइड की कीमत क्या है? हर चीज पैसे से नहीं तौल सकते. पैसा तो हर काम में लगता है. आज तक किसी ने पूछा कि ताजमहल बनाने में कितने पैसे लगे थे? पैसे से क्या लेना-देना? आपको एक मौका मिला है. उसके अंदर जी-जान, पैसा... सब लगा देंगे. यदि पैसा ही कमाना होता तो इसके बिना भी घर अच्छा चलता है. ये रिस्क नहीं, एस्पिरेशन है. पैशन है.”
# श्रद्धा कपूर ने पूरा किया 'ईठा' का शूट
श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'ईठा' की शूटिंग पर अपडेट है. मिड-डे के मुताबिक इसका शूट पूरा हो गया है. ये महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर रहीं विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है. इसके लिए श्रद्धा कपूर ने लावणी और महाराष्ट्र के फोक डांस फॉर्म गवलण की ट्रेनिंग ली थी. रणदीप हुड्डा ने भी इसमें ज़रूरी किरदार निभाया है. फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल ने तैयार किया है. 'छावा' फेम लक्ष्मण उतेकर इसके डायरेक्टर हैं.
# 'अमरी' से प्रियंका का फर्स्ट लुक आउट
अमृता शेरगिल की बायोपिक 'अमरी' में प्रियंका चोपड़ा भी काम कर रही हैं. फिल्म में वो मैडम अज़ूरी का किरदार निभा रही हैं. मैडम अज़ूरी भारतीय सिनेमा की पहली आयटम गर्ल कही जाती हैं. कुछ क्रू मेम्बर्स ने मैडम अज़ूरी के गेटअप में प्रियंका के साथ तस्वीरें खींची, और अब वो इंटरनेट पर वायरल हैं. 'अमरी' में अमृता शेरगिल का किरदार अंजलि शिवरमन निभा रही हैं. जयदीप अहलावत अमृता के पिता के रोल में हैं. और जिम सार्भ भी ज़रूरी किरदार कर रहे हैं. मीरा नायर इस फिल्म की डायरेक्टर हैं.
वीडियो: संदीप रेड्डी वांगा ‘स्पिरिट’ में दिखाएंगे प्रभास का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार!



















