The Lallantop

शादी में सोने की चेन नहीं दी, 4 दिन बाद नई दुल्हन की मौत, मायके वालों के आने से पहले शव जला दिया

आरोप है कि शादी में ‘सोने की चेन’ न देने की वजह से महिला की हत्या की गई है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है. मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से की जा रही है.

Advertisement
post-main-image
बिहार में शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की मौत. (फोटो- इंडिया टुडे)

बिहार के आरा में शादी के 4 दिन बाद ही एक दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बाद में महिला के शव को भी जला दिया गया. मृतक के भाई ने कथित तौर पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद महिला के ससुराल वाले फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोप है कि शादी में ‘सोने की चेन’ न देने की वजह से महिला की हत्या की गई है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली है. मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से की जा रही है.

घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पिलापुर गांव की है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 मई को संजू कुमारी की शादी विनोद पाल के साथ हुई. शादी में 4 लाख कैश के साथ कई कीमती सामान दिए गए. लेकिन कथित तौर पर दूल्हे को सोने का चेन नहीं दी गई. आरोप है कि इसी को लेकर संजू के ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे. उनके घर वालों को पुलिस ने सूचना दी तब जाकर उन्हें संजू की मौत के बारे में पता चला. 

Advertisement

इसके बाद संजू के भाई शिवम पाल उनके ससुराल पहुंचे. लेकिन घर पर कोई नहीं था. उन्हें बताया गया कि संजू के शव को भी जला दिया गया था.

शिवम की शिकायत पर जगदीशपुर थाने में हत्या के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है. स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सुशांत कुमार मंडल ने मामले की पुष्टि की. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सास सुमित्रा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में सुमित्रा ने दावा किया कि सोने की चेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद संजू ने आत्महत्या कर ली.

वारदात की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम ने अंतिम संस्कार की जगह से कुछ चीजें इकट्ठा की हैं. इस बीच संजू के भाई ने बताया, 

Advertisement

‘शादी वाले दिन दूल्हे के घर वालों ने सोने की चेन की मांग की थी. हमने उन्हें बाद में देने का वादा किया था. लेकिन वो पहले ही नाराज हो चुके थे.’

शिवम ने आगे बताया कि ससुराल में उनकी बहन को ताना मारा जाता था. उन्होंने कहा,

‘वो उसे कहते कि तुम्हारे घर वालों ने इतनी बड़ी भव्य शादी कराई, लेकिन एक सोने का चेन नहीं दे पाए.

रिपोर्ट के मुताबिक, संजू का पति सूरत में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. उस पर संजू से मारपीट करने का आरोप है. वहीं, दुल्हन की सास सुमित्रा, ससुर भिखी, ननद किरण और देवर प्रमोद पर महिला को मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगा है. आरोप ये भी है कि वे लोग संजू को घर वालों से भी बात नहीं करने देते थे.

लेकिन एक दिन संजू किसी तरह मायके से संपर्क करने में कामयाब रही. तब उसने घरवालों को अपके साथ होने वाली हिंसा के बारे में बताया. 

संजू को शादी के बाद 13 मई को अपने घर जाना था. लेकिन उसके पहले ही उनकी मौत हो गई. उनके भाई शिवम ने बताया कि वो संजू की विदाई के सिलसिले में विनोद से बात कर रहे थे. लेकिन तभी उसकी मां ने कथित तौर पर फोन खींच लिया और कहा, ‘तुम्हारी बहन जिंदा नहीं आएगी. अब उसकी लाश ही निकलेगी.’

शिवम ने बताया कि वो फोन के बैकग्राउंड वॉइस में चीखने की आवाजें सुन रहे थे. जिसके बाद फोन कट गया. बाद में उनकी बहन की मौत की खबर आई.

वीडियो: कोचिंग सेंटर में बच्चे को पीटने वाले टीचर ने क्या बताया?

Advertisement