संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ की वजह से गुलजार है. 13 जनवरी को महाकुंभ की शुरुआत से अब तक यहां 13 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. 29 जनवरी, 2025 का दिन महाकुंभ के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है. क्योंकि इस दिन मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान होना है. इसके लिए तैयारियां भी जबरदस्त की गई हैं.
मौनी अमावस्या से पहले प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब, इन तस्वीरों में देखिए महाकुंभ का माहौल
Mauni Amavasya: अनुमान है कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर 10 करोड़ तीर्थयात्री स्नान करने पहुंचेंगे. वहीं, 25 जनवरी से लेकर अब तक महाकुंभ के लिए रोज़ाना क़रीब 1 करोड़ यात्री प्रयागराज पहुंच रहे हैं.


इन तैयारियों की एक झलक मौनी अमावस्या से पहले पहुंचे श्रद्धालुओं के जमावड़े और उनकी अद्भुत तस्वीरोें में दिखीं. ऐसे में आपको 10 तस्वीरों में बताएंगे कि कैसा है माहौल.

अनुमान है कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अवसर पर 10 करोड़ तीर्थयात्री स्नान करने पहुंचेंगे.

मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की उम्मीद करते हुए, प्रयागराज रेल मंडल ने शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के सुचारू आगमन और प्रस्थान के लिए विशेष व्यवस्था की है. ये व्यवस्थाएं मौनी अमावस्या स्नान पर्व से एक दिन पहले और दो दिन बाद तक लागू रहेंगी.

अनुमान के मुताबिक़, 25 जनवरी से लेकर अब तक महाकुंभ के लिए रोज़ाना क़रीब 1 करोड़ यात्री प्रयागराज पहुंच रहे हैं.

बता दें, मौनी अमावस्या त्योहार के दिन प्रयागराज जंक्शन में प्रवेश सिटी साइड से प्लेटफॉर्म नंबर पर 5 होगा. निकास केवल सिविल लाइंस साइड से प्लेटफॉर्म नंबर 6 से होगा.

महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान (मौनी अमावस्या) को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है. प्रयागराज जाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है.

ये भी पढ़ें - महाकुंभ जरूर जाएं, लेकिन इन बाबाओं से बचते-बचते, बहुत मारते हैं

रेलवे में पूर्व-बुक किए गए टिकट वाले आरक्षित यात्रियों को शहर की ओर स्थित गेट संख्या 5 से अलग प्रवेश मिलेगा. जबकि अनारक्षित यात्री दिशा-निर्देशित, रंग-कोडित शेल्टरों से एंट्री लेंगे.
खुसरो बाग में एक विशेष होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जिसमें 1 लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था है. मौनी अमावस्या के अवसर पर यात्रियों की आमद को नियंत्रित करने तथा सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है. इससे पहले, 27 जनवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी और बाबा रामदेव साथ में संगम किनारे योग करते दिखे-
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रैमो डिसूजा ने भी भेष बदलकर संगम में लगाई डुबकी, देखिए वीडियो-
बताते चलें, संगम तट पर 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के दिन महाकुंभ का आगाज हुआ और ये आयोजन 26 फरवरी तक चलेगा.
वीडियो: महाकुंभ में कल्पवासी बनी यूपीएससी अभ्यर्थी ने क्या राज की बात बताई?












.webp?width=275)
_(1).webp?width=275)








