The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Prayagraj Mahakumbh Viral Baba Beating Youtubers With Tongs Video

महाकुंभ जरूर जाएं, लेकिन इन बाबाओं से बचते-बचते, बहुत मारते हैं

Mahakumbh 2025: कुछ बाबा सवालों से नाराज हो गए तो कुछ सामने वाले की एक्टिविटी से. फिर जवाब में उन्होंने गालियों के साथ चिमटे और मोरपंखों की "बरसात" कर दी.

Advertisement
Kumbh Viral Babas
सोशल मीडिया पर वायरल बाबा
pic
रवि सुमन
15 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2025, 03:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मोह माया से दूर, साधुओं के जीने का अपना एक तरीका है. या उनका जीने का एक अलग मूड है. प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Mahakumbh Viral Baba) में लाखों साधु-संत पहुंचे हैं. जैसे उनके जीने का एक तरीका है, वैसे ही कुछ यूट्यूबर्स का भी एक तरीका है. कैमरा और माईक लेकर कहीं भी घुसने का… ऐसे ही कई यूट्यूबर्स भी इन साधुओं का हाल-चाल लेने कुंभ में पहुंच रहे हैं. कुछ पीटे जा रहे हैं, कुछ गाली सुनने को मजबूर हैं और कुछ तो दोनों ही…

एक वीडियो में, बाबा एक यूट्यूबर को चिमटे से मारते नजर आए. दरअसल, हुआ यूं कि कुंभ में एक ऐसे बाबा आए हैं जो अपना एक हाथ हमेशा ऊपर रखते हैं. एक यूट्यूबर उनसे पूछता है कि आपने कब संन्यास लिया. बाबा कहते हैं, बचपन में. इसके बाद सवाल आता है,

Image embed

इससे पहले कि सवाल खत्म होता, बाबा ने जवाब देना शुरू कर दिया. जवाब में आया, दे चिमटा… दे चिमटा... दे चिमटा. तब तक चिमटे पड़े, जब तक सब वहां से हट नहीं गए.

ये भी पढ़ें: कुंभ की 'वायरल साध्वी' हर्षा रिछारिया की पूरी कहानी आई सामने, बताया क्यों चुना ये रास्ता

Image embed

बाद में पता चला कि बाबा का नाम महाकाल गिरी है. उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि यूट्यूबर उनकी तप क्रिया के बारे में गलत तरीके से बोल रहा था, इसलिए उन्होंने सजा दी.

मोर पंख से पिटाई

एक और ऐसे बाबा का वीडियो वायरल है जो हमेशा ही खड़े रहते हैं. उनसे एक यूट्यूबर कहता है कि आप तो जन कल्याण का काम कर रहे हैं. इस पर बाबा थोड़ी देर उसे घूरते हैं. फिर कहते हैं,

Image embed

इसी बीच एक यूट्यूबर ने बाबा की ओर कॉलर माइक बढ़ाया. बाबा पहले तो थोड़ा सहमे, फिर गुस्से में आए… उन्होंने अपने मोरपंखों के गुच्छे को संभाला और फिर, दे मोरपंख… दे मोरपंख… दे मोरपंख. बाबा तब तक मारते रहे जब तक वहां सब हट नहीं गए.

Image embed

दोनों बाबाओं ने पिटाई के साथ-साथ गालियां भी दीं. ऐसा एक और वीडियो है जिसमें एक यूट्यूबर एक बाबा से कपड़े हटाने को कहता है. इस पर वो भड़क जाते हैं और कहते हैं,

Image embed
Image embed

इस वाले बाबा ने ना तो पिटाई की और ना ही गालियां दीं. लेकिन बुरी तरह भड़क गए थे. 

सोशल मीडिया पर कई और वीडियो भी वायरल हैं. इन पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ लोग यूट्यूबर्स पर गलत सवाल पूछने या उनको परेशान करने के आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग बाबाओं के गुस्से और गालियों की आलोचना कर रहे हैं.

वीडियो: तारीख: महाकुंभ में आने वाले इस अखाड़े के संन्यासियों ने औरंगजेब की सेना का सामना किया

Advertisement

Advertisement

()