The Lallantop

बहन के घर के पास भाई की निर्मम हत्या, आरोपी ने सिर से निकलता खून पिया, मांस तक नोचा

Damoh man beats teen to death: मध्यप्रदेश के दमोह में एक व्यक्ति ने 16 साल के युवक की हथौड़े और लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जो घटनाक्रम बताया वो दिल दहला देने वाला है. उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने लड़के के सिर से खून पिया था, मांस नोचने की कोशिश भी की.

Advertisement
post-main-image
आरोपी ने कथित तौर पर युवक को मारने के बाद उसका खून पिया. (फोटो-इंडिया टुडे)

मध्यप्रदेश के दमोह में एक व्यक्ति ने 16 साल के युवक की हथौड़े और लोहे की रॉड से कई बार वार कर हत्या कर दी. आरोपी ने हत्या के बाद कथित तौर पर मृतक का खून पिया और मांस खाया. कई लोगों ने इस घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें आरोपी शख्स के सिर पर मारते हुए दिख रहा है. आरोपी का नाम गुड्डा पटेल है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े शांतनु भारत की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव का है. गुरुवार, 5 मार्च को मृतक भरत विश्वकर्मा अपनी बहन के घर जा रहा था. वह घर के पास पहुंचा ही था कि आरोपी गुड्डा पटेल ने कथित तौर पर पीछे से उस पर हमला कर दिया. फिर लोहे की रॉड और हथौड़े से उसके सिर पर कई बार वार किया. 

हमला इतना घातक था कि भरत की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसके आगे का जो घटनाक्रम बताया वो दिल दहला देने वाला है. उन्होंने दावा किया कि गुड्डा ने मृतक लड़के के सिर से खून पिया था, फिर उसने शव से मांस नोचने की कोशिश भी की.

Advertisement

घटना के बाद जब आरोपी ने भागने की कोशिश की, तो गांव वालों ने उसका पीछा किया और पुलिस के आने तक उसे एक मैदान में घेरे रखा. बताया गया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने पर भी आरोपी ने कथित तौर पर हिंसक बर्ताव किया और लोगों पर हमला करने की कोशिश की. 

चीफ सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस एचआर पांडे ने बताया, “युवक त्योहार पर अपनी बहन से मिलने आया था. ये करीब डेढ़ बजे की बात है. वो बाइक से आ रहा था, आरोपी गुड्डा पटेल पहले ही रॉड लेकर बैठा. जैसा ही भरत आया आरोपी ने उस पर हमला कर उसे गिरा दिया. इसके बाद उसने रॉड से और हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. गांव वालों ने उसकी घेराबंदी करके पकड़ा. फिलहाल वो हमारी गिरफ्त में है.”

मांस खाने वाले दावे पर पुलिस ने बताया कि आरोपी का व्यवहार ‘साइको’ जैसा था. उसका मेडिकल कराया जा रहा है. ताकि पता लग सके कि उसे कोई मेंटल डिसऑर्डर था या नहीं. अधिकारी के मुताबिक गुड्डा अपनी पत्नी की हत्या कर चुका है. उस मामले में सजा काटने के बाद ही वो बाहर आया था.

Advertisement

वीडियो: एयरपोर्ट पर नमाज को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्या कहा है?

Advertisement