The Lallantop

जबलपुर: जैकेट में अंत तक सीने से लगाए रही बेटे को मां, हादसे की इस तस्वीर ने रुला दिया पूरे देश को!

Madhya Pradesh Cruise Accident: एक मां ने अपने 4 साल के बेटे को सीने से लगाकर रखा था. दोनों मां-बेटे एक ही लाइफ जैकेट में हैं. जब दोनों के शव को बाहर निकाला गया तो उनका पूरा परिवार फूट-फूटकर रोने लगा. महिला के पति ने बताया कि उन्हें पहले से लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई थी.

Advertisement
post-main-image
सर्वाइवर्स ने बताया कि उन्हें पहले से लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई थी. (फोटो स्क्रीनग्रैब)

मध्यप्रदेश के जबलपुर में क्रूज़ हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है. वहीं 28 लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचा लिया है. नर्मदा नदी के इसी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक तस्वीर सामने आई, जिसे देख हर कोई भावुक हो गया. एक मां का 4 साल के बेटे को सीने से लगाए शव बरामद किया गया. दोनों मां-बेटे एक ही लाइफ जैकेट में हैं. बच्चा मां से लिपटा हुआ है. इस दुखद हादसे की मार्मिक तस्वीर को जिसने भी देखा, उसका दिल पसीज गया. जिस वक्त इन दोनों शव को बाहर निकाला गया तब पूरा परिवार वहीं मौजूद था. वहां मौजूद इस मंजर को देखने वाला हर एक शख्स भावुक हो गया. रेस्क्यूअर्स, अधिकारी, मीडिया रिपोर्टर्स सबकी आंखें नम थीं. तस्वीर विचलित कर सकती है, इसलिए हम खबर में नहीं लगा रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े रविश पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती गई थी. सर्वाइवर्स ने बताया कि उन्हें पहले से लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई थी. अमूमन होता ये है कि अगर आप बोटिंग पर जाते हैं तो वहां मौजूद ऑपरेटर्स ये सुनिश्चित करते हैं कि सभी ने लाइफ जैकेट ठीक से पहना हो. लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नहीं था. इसलिए जब क्रूज डूबा तो दोनों मां-बेटे केबिन में फंस गए थे. दबाव इतना था कि डूबकर इनकी मौत हो गई. महिला के पति प्रदीप कुमार भी इस क्रूज पर थे. उनकी जान बच गई गई है. उन्होंने बताया कि क्रूज पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. लाइफ जैकेट इधर- उधर बिखरे पड़े थे. बाद में लोगों ने एक दूसरे को पहनाया. उन्होंने बताया, 

‘जब लहरें तेज़ होने लगीं तो हमने क्रूज़ चालक से कहा कि क्रूज़ साइड लगा लो, लेकिन उन्होंने एक न सुनी. लाइफ जैकेट भी नहीं मिली थी. जिसकी वजह से मेरी पत्नी और मेरे चार साल के बेटे की जान चली गई.’

Advertisement

ये भी पढ़ें: जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 की मौत, कई लापता

सर्वाइवर्स ने सुनाई आपबीती

इस घटना में कितने लोग मिसिंग हैं ये साफ नहीं हो पा रहा है. ऐसे भी शव हैं जिन्होंने लाइफ जैकेट पहन रखा था लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई. क्योंकि क्रूज पलटने के बाद कई लोग दबाव की वजह से नीचे ही फंसे रह गए. बताया गया कि 29 एडल्ट्स हैं जिनका टिकट कटा था. इसलिए उनकी जानकारी है. लेकिन कई बच्चे भी थे जिनका कोई टिकट नहीं लगा था. जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अबतक 28 लोगों (बच्चे समेत) को सुरक्षित बचाया जा चुका है. इनमें से कुछ सर्वाइवर्स ने आपबीती सुनाई. 72 साल के रियाज़ हुसैन इस हादसे के 3 घंटे बाद तक क्रूज में फंसे रहे. उन्होंने क्रूज की दीवारों पर हाथ मारा तो रेस्क्यू टीम नज़दीक पहुंची और गैस कटर से क्रूज के ऊपरी हिस्से को काटकर उन्हें बाहर निकाला गया.

मध्य प्रदेश सरकार के अगले आदेश तक एमपी के सभी क्रूज बंद करने का आदेश है. ⁠पर्यटन मंत्री ने सभी क्रूज की जांच करने और सुरक्षा इंतजाम की पड़ताल करने के दिए निर्देश दिए हैं. सभी ⁠क्रूज के स्टाफ को इमरजेंसी ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

Advertisement

वीडियो: ‘लाइफ जैकेट नहीं…’ जबलपुर क्रूज़ लापरवाही की वजह से डूबी? सर्वाइवर ने बताई कहानी

Advertisement