दिल्ली-NCR वालों को महंगाई ने फिर झटका दिया है. कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत दो दिन बाद ही दूसरी बार बढ़ गई. रविवार, 17 मई को सीएनजी 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई. बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG की कीमत 80.09 रुपये किलो पहुंच गई है. वहीं, गाजियाबाद-नोएडा में अब CNG 88.70 रुपये प्रति किलो मिलेगी. यानी गाड़ी चलाना अब और महंगा पड़ेगा. 15 मई को ही CNG में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी. लगातार दूसरी बढ़ोतरी से ऑटो, कैब और रोज सफर करने वालों की जेब पर असर साफ दिखेगा.
CNG फिर महंगी, दो दिन बाद ही दोबारा बढ़े दाम, जानें नई कीमत
Delhi-NCR में CNG की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. जानिए नया रेट क्या है.
Advertisement

वेस्ट एशिया के संकट का असर भारत में CNG की कीमतों पर पड़ रहा है. (IGL)
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
यह खबर अपडेट हो रही है…
वीडियो: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव ने कहा- 'साइकिल बेहतर'
Advertisement
Advertisement




















