The Lallantop

कुशीनगर में नाबालिग का अपहरण, रेप और जबरन धर्म परिवर्तन! चार लोग गिरफ्तार

मामला यूपी के कुशीनगर का है. पुलिस ने बताया कि यहां एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया. नाबालिग को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया.

Advertisement
post-main-image
मामले की जांच में जुटी है पुलिस. (प्रतीकात्मक फोटो)

यूपी से एक नाबालिग लड़की के अपहरण, रेप और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है (Minor Girl Kidnapped, Rape, Converted In Kushinagar). पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता को भी सुरक्षित बचा लिया गया है. मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि पीड़िता को बंधक बनाकर भी रखा गया था. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला यूपी के कुशीनगर का है. पुलिस ने मंगलवार 10 जून को बताया कि यहां एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया. नाबालिग को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया. पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के अपहरण के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. चार लोगों पर आरोप लगाया गया था.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में रेलवे परीक्षा देने आई थी असम की युवती, अब उत्तराखंड में गंगा किनारे शव मिला है

Advertisement

पीड़िता की मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (अपहरण), 64 (रेप), 351 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि लड़की को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया था. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मेराज ने भी एक महिला की मदद से उसे बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया. आरोप है कि पूरे प्रकरण को एक साज़िश के तहत अंजाम दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः राजस्थान की बनास नदी में डूबे 11 दोस्त, 8 की मौत हो गई

विशुनपुरा थाने के इंस्पेक्टर अनिल सिंह यादव ने बताया,

आरोपी मेराज ने अपने साथियों सेराज, मेरुद्दीन उर्फ ​​मेराजुद्दीन अंसारी और हसीना खातून के साथ मिलकर शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी का अपहरण किया. उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और (यौन) उत्पीड़न किया.

जिला पुलिस ने बताया कि BNS धारा 87 (शादी के लिए मजबूर करने के लिए अपहरण) समेत अन्य धाराओं के तहत आरोप जोड़े गए हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है.

वीडियो: राजा रघुवंशी के भाई ने सोनम और राज के अफेयर पर क्या कहा?

Advertisement