The Lallantop

चेतन से अफेयर के बारे में सिया के भाई को पता था? केतन मर्डर में अब साहिल से होगी पूछताछ

Pune Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस को सिया के भाई साहिल गोयल पर शक है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अगर साहिल को सब पता था, तो वो चुप क्यों था.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने सिया के भाई साहिल को पूछताछ के लिए तलब किया है. (फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुलिस ने केतन अग्रवाल मर्डर केस में सिया गोयल के भाई साहिल गोयल को भी पूछताछ के लिए तलब किया है क्योंकि उन्हें शक है कि साहिल को सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते की जानकारी थी।
  • इस मामले की जांच की पृष्ठभूमि में पुलिस को कुछ इनपुट मिले हैं जो संकेत देते हैं कि साहिल को सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में पहले से पता था, लेकिन उसने परिवार या किसी अन्य को इसकी सूचना नहीं दी।
  • अधिकारियों का कहना है कि साहिल के बयान से जांच में अहम कड़ियाँ जुड़ सकती हैं और आगे की जांच में परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी और सहमति के पहलुओं की भी देखभाल की जाएगी।

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस की नजर अब सिया गोयल के भाई साहिल गोयल पर भी टिक गई है. पुलिस को शक है कि साहिल को चेतन चौधरी और सिया के रिश्ते के बारे में पता था. इसी आधार पर पुलिस ने साहिल को पूछताछ के लिए तलब किया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अगर साहिल को सब पता था, तो साहिल ने यह बात परिवार या किसी अन्य व्यक्ति को क्यों नहीं बताई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े ओमकार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों का मानना है कि साहिल गोयल का बयान इस पूरे घटनाक्रम की कई अहम कड़ियों को जोड़ सकता है. अब साहिल से गहराई से पूछताछ होगी. उसके बयान को केस डायरी का हिस्सा बनाया जा रहा है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि परिवार के भीतर सिया को लेकर क्या बात होती थी. क्या परिवार ने कभी सिया की मेंटल हेल्थ, उसके रिश्ते और शादी को लेकर उसकी सहमति और असहमति पर बात की थी?

पुलिस को साहिल गोयल पर शक क्यों?

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के पास ऐसे कुछ इनपुट हैं, जो इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि साहिल को सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते में बारे में पहले से पता था. हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. 

Advertisement

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या परिवार के किसी अन्य सदस्य को भी सिया और चेतन के रिश्ते में बारे में पता था. अगर किसी को पता था तो उन्होंने इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया? चेतन के बारे में जानते हुए भी सिया का रिश्ता केतन अग्रवाल से क्यों तय कर दिया? 

ये भी पढ़ें: 'केतन मुझे पापा जी कहता था... मेरी बेटी को भी किले से धक्का दे दो', बोले सिया गोयल के पिता

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई हो चुकी थी. दोनों की शादी इसी साल नवंबर में राजस्थान के एक पैलेस में होनी थी. पुलिस के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई है कि सिया कथित रूप से इस शादी से खुश नहीं थी. हालांकि परिवार का दावा है कि उसने कभी इस तरह की कोई बात उनके सामने नहीं रखी.

Advertisement

वीडियो: जहां रची गई केतन के मर्डर की साजिश, उस कैफ़े का वीडियो आया सामने

Advertisement