The Lallantop

फोर्थ ग्रेड में हुई थी लड़ाई, 50 साल बाद बदला लिया, दोस्त का दांत तोड़ दिया

आरोपी Malothu Balakrishnan और Mathew Mathew Valiyaplackkal ने कथित तौर पर 62 साल के अपने दोस्त VJ Babu पर हमला कर दिया. बालाकृष्णन ने बाबू का कॉलर पकड़ा और मैथ्यू ने उनके चेहरे और गाल पर पत्थर से हमला किया.

Advertisement
post-main-image
क्लासमेट के हमले में वीजे बाबू के दो दांत टूट गए हैं. (इंडिया टुडे)

चौथी क्लास में क्लासमेट ने पीट दिया था. इसका बदला 50 सालों बाद लिया. दो बुजुर्गों ने मिलकर अपने एक साथी के दो दांत चिटका दिए. सुनने में किसी रेट्रो बॉलीवुड फिल्म की पटकथा लगेगी. लेकिन ये बिलकुल सच्ची घटना है. केरल के कासरगोड जिले के मालोम कस्बे में कुछ ऐसा ही हुआ है.

Advertisement

आरोपी मालोथु बालकृष्णन और मैथ्यू वलियापलक्कल ने कथित तौर पर 62 साल के अपने दोस्त वीजे बाबू पर हमला कर दिया. मातृभूमि. कॉम के मुताबिक, बालाकृष्णन ने बाबू का कॉलर पकड़ा और मैथ्यू ने उनके चेहरे और गाल पर पत्थर से हमला किया.इस हमले में बाबू के दो दांत टूट गए. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए कन्नूर के परियारम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.

आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 (2) गलत तरीके से रोकना, 118 (1) जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 3 (5)(समान इरादे से अपराधिक कृत्य) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.  

Advertisement
50 साल पुरानी मारपीट का बदला

आरोपी बालकृष्णन और वलियापलक्कल करीब 50 साल पहले केरल के मालोम कस्बे के बलाल ग्राम पंचायत के एक स्कूल में पढ़ते थे. वीजे बाबू उनके क्लासमेट थे. पुलिस को दिए गए अपने बयान में वीजे बाबू ने बताया कि आरोपी बालकृष्णन को उन्होंने चौथी क्लास में एक बार पीट दिया था. हालांकि इसके बाद से इन तीनों के बीच अच्छे संबंध थे. और तीनों सालों से साथ-साथ खेती करते आ रहे थे.

ये भी पढ़ें - 'धोनी के हाथ पॉकेटमार से भी तेज़', शास्त्री की बात पर हंस पड़े इयान बिशप

लेकिन 2 जून को जब तीनो मालोम के जनग्राम होटल के सामने मिले तो 50 साल पुरानी घटना का जिक्र हो आया. और इसको लेकर तीनों में बहस हो गई. जिसके बाद बालकृष्णन और मैथ्यू ने मिलकर वीजे बाबू की पिटाई कर दी. बाबू ने अपने दोनों साथियों के शराब के नशे में होने की आशंका भी जताई है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वीजे बाबू इस मामले में आउट ऑफ कोर्ट सेटेलमेंट के लिए तैयार थे. और इसके लिए उन्होंने आरोपियों से 1.5 लाख रुपये की मांग की थी.

Advertisement

वीडियो: Gender Equality Survey: केरल सबसे प्रोग्रेसिव, यूपी सबसे पीछे, महिलाओं की कमाई पर ये पता चला

Advertisement