The Lallantop

कांवड़िये को बहा ले गई गंगा, बड़ा भाई चीखता रहा- 'अरे कोई बचा लो, 5 लाख दूंगा'

Kanwariya swept away in Ganga: कांवड़ यात्रा के लिए एक शख्स अपने भाई के साथ उत्तराखंड के टोंडेश्वर घाट गया था. मगर स्नान के दौरान उसका भाई पानी में बह गया. घटना का एक वीडियो वायरल है, जिसमें शख्स अपने छोटे भाई को बचाने के लिए गुहार लगा रहा है.

Advertisement
post-main-image
देवप्रयाग में एक कांवड़िया गंगा स्नान के दौरान नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एक युवक ने कांवड़ यात्रा के दौरान अपने भाई के गंगा में बह जाने के बाद पांच लाख रुपये देकर उसे बचाने का आग्रह किया।
  • बारिश के मौसम में तेज बहाव और गंगा में नहाने के दौरान सुरक्षा उपायों के अभाव के कारण कांवड़ियों के बहने की घटनाएं बढ़ गई हैं।
  • पुलिस और एनडीआरएफ ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और प्रशासन लोगों को नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में नाहने से बचने की चेतावनी दे रहा है।

“5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो.” यह कहना है उस युवक का जिसका भाई गंगा स्नान के दौरान पानी में बह गया. वह अपने भाई के साथ कांवड़ यात्रा पर उत्तराखंड के टोंडेश्वर घाट गया था. घाट पर नहाते समय कांवड़िया का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह पानी की तेज धारा में बहता चला गया. अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है.

Advertisement

घटना का एक वीडियो भी वायरल है. इसमें कांवड़िये का भाई किनारे खड़े होकर सभी के गुहार लगा रहा है कि उसके भाई को बचा लो. कोई उसे बचा लो. वह उसे पांच लाख रुपये देगा. क्लिप की शुरुआत में वह सभी से घबराते हुए पूछ रहा है, ‘मेरा भाई कहां है, कहां है मेरा भाई. देखो मेरा भाई हैं.’

तभी उसकी नजर पानी में बहते हुए अपने भाई पर पड़ती है. इसके बाद वह लोगों से उसे बचाने के लिए विनती शुरू कर देता है. कहता है,  

Advertisement

अरे वो जा रहा है. कोई पकड़ लो यार उसे. भाई-भाई प्लीज यार पकड़ लो उसे. बचा लो यार. 5 लाख दूंगा. प्लीज बचा लो. छोटा है भाई. हाथ दिख रहा है. मुझे तैरना नहीं आता. सभी के पैर छू रहा हूं.

इस बीच अन्य लोग भी कहने लगते हैं कि अरे इसके भाई को बचा लो. इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार पंकज भट्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना शनिवार, 8 अगस्त की है. युवक के बहने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

अन्य कांवड़ियों के बहाने की घटना

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 3 कांवड़ियों के बहने की खबर आ चुकी है. एक घटना हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में धनुष पुल के पास हुई. गंगा में नहा रहा एक कांवड़िया तेज धारा में बह गया. बताया गया कि वह सुरक्षा रेलिंग के बाहर खड़ा होकर गंगा में डुबकी लगा रहा था. जैसे ही उसने पानी में छलांग लगाई, तेज धारा उसे बहा ले गई. दूसरी घटना नमामि गंगे घाट पर हुई. वहां तीन कांवड़िये नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए. घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनमें से एक को सुरक्षित बचा लिया. दो अन्य गहरे पानी में लापता हो गए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बस होर्मुज खुल जाए तो युद्ध से पीछे हट जाएंगे! ईरान पर ढीले पड़े ट्रंप के तेवर

बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर और बहाव तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में प्रशासन की ओर से लगातार लोगों से नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न जाने और सुरक्षित जगहों पर स्नान करने की अपील की जाती है. 

वीडियो: बिना न्यूक्लियर डील के युद्ध खत्म करने की तैयारी, ईरान के आगे झुके ट्रंप?

Advertisement