The Lallantop

चिकन करी में लड़के वालों को नहीं मिले लेग पीस, जमकर हुई मारपीट, कानपुर की शादी में मचा बवाल

Kanpur Wedding Uproar: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक निकाह के दौरान लड़के वालों को चिकन करी में लेग पीस कम पड़ गए. जिसके बाद विवाद हुआ और मारपीट शुरू हुई. मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
निकाह में चिकेन लेग पीस कम पड़ने की वजह से दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई. (फोटो-आजतक)
author-image
रंजय सिंह

शादी-ब्याह एक ऐसा अवसर होता है, जहां खाने की कोई मनाही नहीं होती है. जो मर्जी खाओ, जितना मर्जी खाओ. बाराती हों या घराती खाने के मेन्यू में क्या है? ये सवाल कभी नहीं छूटता. अगर मेन्यू में चिकेन-मटन हो तब तो नॉन-वेजिटेरियन की बल्ले-बल्ले. उसपर अगर चिकेन लेग पीस मिल जाए तो सोने पर सुहागा. और अगर न मिले तो नॉन-वेजीटेरियंस के आन-बान-शान को ठेस पहुंच जाती है. कानपुर के एक निकाह में ऐसा ही हुआ. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शहर के बिलोरी इलाके में 11 अप्रैल को एक निकाह था. बारात आई और बाराती खाना खाने चले गए. मुस्लिम शादी में अमूमन नॉन-वेज होता ही है. बारातियों को खाना परोसा गया. देखते ही देखते लेग पीस से भरा चिकेन करी का डोंगा खाली हो गया. लेकिन बाराती अब भी भूखे थे. डोंगा खाली देख बारातियों का पारा हाई हो गया.

फिर विवाद शुरू हुआ. आजतक की रिपोर्ट बताती है कि लड़की पक्ष के चाचा ने कहा कि ‘डोंगे यहीं रखे थे आप लोगों ने खा लिए’. इस बात पर बारातियों का ईगो हर्ट हो गया. बहस बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई. लड़का पक्ष ने बारात वापस ले जाने तक की धमकी दे डाली. तभी ACP  मंजय सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई.

Advertisement

लड़के वालों और लड़की वालों ने हैंडशेक किया. बारातियों को फिर से खाने के टेबल पर बिठाया गया. बुज़ुर्गों के चेक करने पर लेग पीस से भरा डोंगा अंदर कमरे में रखा हुआ मिला. बताया गया कि ये बारातियों के लिए अलग से रखा गया था. फिर उन्हें खाना परोसा गया और मामला शांत हुआ. पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों को समझाया गया कि छोटी सी बात पर निकाह तोड़ना ठीक नहीं. पुलिस से मोरल लेसन लेते हुए दोनों पक्ष के बीच शांति बहाल हुई. अंत में निकाह भी हो गया और लेग पीस भी मिल गया. यानी हैप्पी एंडिंग. 

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में भारतीयों ने ऐसी बवाल बारात निकाली, वॉल स्ट्रीट का चक्का जाम हो गया!

पिछले दिनों यूपी के अमरोहा की एक शादी में भी ऐसा ही वाक्या हुआ था. बस डिश का फर्क है. वहां चिकेन करी थी, यहां बिरयानी. अब नॉन-वेजिटेरियन समाज में बिरयानी के साथ कोई मज़ाक बर्दाश्त नहीं किया जाता है. शादी में बिरयानी के लेग पीस पर ही विवाद शुरू हुआ. फिर लोगों ने वहां रखी कुर्सियों को अपना हथियार बनाया और मारपीट शुरू कर दी. जब मौके पर पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ.

Advertisement

वीडियो: पीएम मोदी की सभा में आए लोग मटन, लेग पीस और बोनलेस चिकन की बात क्यों करने लगे?

Advertisement