The Lallantop

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में तंबाकू कारोबारी का बेटा अरेस्ट, 5 दिन बाद पुलिस को मिला शिवम मिश्रा

Kanpur के चर्चित Lamborghini Accident Case में आरोपी Shivam Mishra को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. बताया जाता है कि हादसे के बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई थीं.

Advertisement
post-main-image
पुलिस का कहना है कि वो आरोपी शिवम मिश्रा को पांच दिन से खोज रही थी | फोटो: आजतक
author-image
सिमर चावला

कानपुर के लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है. कानपुर की वीआईपी रोड पर हुई इस दुर्घटना के बाद से मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ था. करीब 12 करोड़ की कार से टक्कर लगने से कई लोग घायल हुए थे, आरोप है कि हादसे के समय तंबाकू कारोबारी और बिजनेस टायकून केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा कार चला रहा था. हादसे के बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई थीं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार, 8 फरवरी को कानपुर के ग्वालटोली इलाके में स्थित वीआईपी रोड पर लैंबॉर्गिनी कार अचानक बेकाबू हो गई थी. तेज रफ्तार कार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर एक बाइक सवार और एक राहगीर को चपेट में ले लिया. इसके बाद कार सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई. हादसे में कई लोग घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. आरोपी शिवम मिश्रा के बड़े बिजनेस घराने से जुड़े होने की वजह से ये मामला तुरंत सुर्ख़ियों में आ गया.

कानपुर पुलिस का दावा है कि कार केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा चला रहा था. इस घटना से जुड़े एक वायरल वीडियो में भी ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्रा को देखा गया. हालांकि घटना के बाद बचाव पक्ष की ओर से अलग दावा किया गया. इसमें कहा गया कि कार शिवम का ड्राइवर मोहन लाल चला रहा था. मोहन लाल ने मीडिया से बातचीत में खुद को चालक बताया और दावा किया कि हादसे के समय शिवम मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई थी और वह उस पर गिर पड़े थे, जिससे कार का बैलेंस बिगड़ गया.

Advertisement

इस हादसे के बाद लापरवाही के आरोप में ग्वालटोली थाने के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया. इसके बाद जांच की मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर से शुरू की गई. एफआईआर में नाम जुड़ने के बाद पुलिस टीम शिवम मिश्रा के घर भी पहुंची थी, लेकिन उस समय घर का दरवाजा नहीं खुला और टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. लेकिन अब पांच दिन बाद आखिरकार शिवम मिश्रा को अरेस्ट कर लिया गया है.  

वीडियो: कानपुर HDFC बैंक की कर्मचारी ने 'ठाकुर जाति' वाले वायरल वीडियो पर क्या बताया?

Advertisement
Advertisement