The Lallantop

अफगानिस्तान मैच इस जगह ही हार गई थी… कोच जॉनाथन ट्रॉट ने क्या बताया?

Afghanistan की क्रिकेट टीम के कोच Jonathan Trott ने बताया कि Rahmanullah Gurbaz के पास बहुत टैलेंट है, अच्छी फिजीक है, खेलने की काबिलियत है और नेचुरल हैंड-आई कोऑर्डिनेशन भी कमाल का है.

Advertisement
post-main-image
ट्रॉट ने माना कि अफगानिस्तान का ग्रुप भी काफी टफ है. (फोटो- X/PTI)

T20 World Cup 2026 में अफगानिस्तान वर्सेज साउथ अफ्रीका के मैच को लोग अब तक का सबसे बड़ा थ्रिलर बता रहे हैं. मैच टाई हुआ, फिर सुपर ओवर, वो भी डबल सुपर ओवर. 43.5 ओवरों तक मैच के रिजल्ट के बारे में किसी को नहीं पता था. मतलब ऐसी स्क्रिप्ट फिल्म में भी नहीं लिखी जा सकती. लेकिन आखिर में अफगानिस्तान मैच हारी. फैन्स का दिल टूटा. और प्लेयर्स का भी. अफगानिस्तान के कोच जॉनाथन ट्रॉट ने मैच के बाद ये बात बताई. अफगानिस्तान मैच किस वजह से हारी, ट्रॉट ने इस पर भी बात की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जॉनाथन ट्रॉट बोले,

"ये दिखाता है कि हमारी टीम में कितनी ताकत है. हमारे पास कुछ कमाल के प्लेयर हैं, लेकिन न्यूजीलैंड से कुछ दिन पहले हारने के बाद अब साउथ अफ्रीका से भी हार जाना... ये प्लेयर्स के लिए सच दिल तोड़ने वाला है. हमारा ग्रुप भी काफी टफ है."

Advertisement

अफगानिस्तान के हेड कोच ने आगे कहा,

"आज हमारे खिलाड़ियों को खुद पर गर्व होना चाहिए. हां, ऐसी हार थोड़ी देर तक दुख देती है और चुभती रहती है, लेकिन हमें उन चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए जहां हमने बहुत अच्छा किया. हमें चीजों को और बेहतर करने पर फोकस करना चाहिए.”

मैच में हार की वजहों पर बात करते हुए ट्रॉट बोले,

Advertisement

“मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका ने फील्डिंग बहुत अच्छी की. रन आउट, बाउंड्री पर कुछ शानदार कैच.. उनकी फील्डिंग सच में कमाल की थी. शायद आज इसी ने मैच में उन्हें एज दिया."

बता दें कि ट्रॉट का अफगानिस्तान की टीम के साथ ये आखिरी टूर्नामेंट है. मैच में शानदार बैटिंग करने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज की भी ट्रॉट ने खूब तारीफ की. गुरबाज ने 42 गेंदों में 84 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में 4 गेंदों पर 18 रन बनाए. तीन लगातार छक्के भी लगाए थे. कोच ने कहा,

“उसकी ऐसी इनिंग्स देखकर लगता है कि उसे ऐसे ही खेलना चाहिए. उसके पास बहुत टैलेंट है, अच्छी फिजीक है, खेलने की काबिलियत है और नेचुरल हैंड-आई कोऑर्डिनेशन भी कमाल का है. वो दिल से खेलता है और काफी एनर्जेटिक लड़का है. जितने साल से मैं उसके साथ हूं, अब बस कोशिश कर रहा हूं कि वो हर चीज में थोड़ा और कंसिस्टेंट बने.”  

x
 गुरबाज ने 42 गेंदों में 84 रन बनाए.

अफगानिस्तान की टीम की तारीफ सिर्फ ट्रॉट ने ही नहीं की. पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा,

“अफगानिस्तान की टीम में जबरदस्त पोटेंशियल है. जल्द ही ये बहुत खतरनाक टीम बन सकती है.”

x
सचिन का पोस्ट.

क्रिकेट कॉमेंट्रेटर और पूर्व इंडियन प्लेयर रवि शास्त्री ने कहा,

“अफगानिस्तान भले ही आज हार गया, लेकिन उनकी जर्नी इन्स्पायरिंग है. इंटरनेशनल क्रिकेट में वो कहीं नहीं थे. और आज ये टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश से 10 लेवल ऊपर पहुंच गई है.”

डबल सुपर ओवर में डिसाइड हुआ मैच

मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग की और 187 रन बनाए. रिकलटन ने 61 और डिकॉक ने 59 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान के लिए ओमरजई ने 3 विकेट झटके, राशिद खान ने भी 2 लिए.

चेज में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 बॉल पर 84 रन बनाए. आखिरी ओवर में कगिसो रबाडा ने तीन एक्स्ट्रा दिए. और अफगानिस्तान ने आखिरी बॉल पर 187 रन बनाकर मैच टाई कर दिया.

फिर आया पहला सुपर ओवर. अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने भी 17 ही बनाए. ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी बॉल पर छक्का मारकर दूसरा सुपर ओवर फोर्स कर दिया.

दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने डेविड मिलर और स्टब्स की बदौलत 23 रन ठोक दिए. अफगानिस्तान को 24 चाहिए थे. शुरू में मोहम्मद नबी को भेजा गया. लेकिन विकेट गंवा बैठे. फिर गुरबाज आए, और लगातार तीन छक्के लगा दिए. आखिरी बॉल केशव महाराज ने वाइड यॉर्कर डाली और गुरबाज पॉइंट पर कैच दे बैठे. अफगानिस्तान 19 पर सिमट गया. साउथ अफ्रीका ने दूसरा सुपर 4 रन से जीत लिया.

वीडियो: टी 20 वर्ल्ड कप का सबस रोमांचक मैच, दो-दो सुपर ओवर, अफगानिस्तान की हार के बाद क्या?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement