The Lallantop

गाड़ी खरीदने जा रहे कबड्डी खिलाड़ी का अपहरण, 25 लोगों ने लोहे की छड़ से पीटकर मार डाला

जोधपुर के 26 साल के कबड्डी खिलाड़ी मनोज को कथित तौर पर गाड़ी खरीदने जाते समय अगवा कर लिया गया. आरोप है कि करीब 25 लोगों ने लाठियों और लोहे की छड़ों से उनकी पिटाई की, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Advertisement
post-main-image
कबड्डी खिलाड़ी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. (फोटो- india today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जोधपुर के बिलारा क्षेत्र के मनोज नामक 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी को 25 आरोपियों ने मिलकर लाठी-छड़ से मारकर हत्या कर दी।
  • मनोज को 11 जून को गाड़ी खरीदने के लिए गांव के दो साथियों के साथ जाते समय अपहरण कर लिया गया और पहले भी आरोपियों के साथ उसका विवाद था।
  • पुलिस ने कई संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं और मामले की प्रारंभिक जांच पूरी की जा चुकी है।

जोधपुर में एक 26 साल के कबड्डी प्लेयर को कथित तौर पर 25 लोगों ने मिलकर मार डाला. वो गाड़ी खरीदने के लिए पैसे लेकर गांव के दो लोगों के साथ घर से बाहर निकले थे. आरोपियों ने रास्ते में उनका अपहरण कर लिया. इसके बाद उनकी लाठियों और लोहे की छड़ से पिटाई की. कबड्डी खिलाड़ी को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस केस में शामिल संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है. उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए खिलाड़ी की पहचान जोधपुर के बिलारा क्षेत्र के कपरदा के रहने वाले मनोज के रूप में हुई है. उन्होंने कबड्डी के कई टूर्नामेंट्स में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है. फिलहाल, वो फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर यानी पीटीआई की भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे थे. बताया गया कि मनोज गुरुवार, 11 जून को पैसे लेकर एसयूवी से गाड़ी खरीदने निकले थे. उनके साथ गांव के ही दो और लोग थे. 

रात के करीब 9 बजे पाली जिले के शिवपुरा पुलिस थाना इलाके में 4-5 गाड़ियों से आए कुछ लोगों ने मनोज की गाड़ी को घेर लिया. उन लोगों ने मनोज को गाड़ी से बाहर निकाला और अपनी गाड़ी में बैठा लिया. मनोज के साथ आए दो लोग ये सब देखकर भाग गए.  

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मनोज को बिलारा थाना इलाके में किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया, जहां उनके साथ लाठियों और लोहे की छड़ों से मारपीट की गई. बाद में उसे लांबा गांव के पास छोड़ दिया गया. शुक्रवार, 12 जून की सुबह गांव के लोगों ने मनोज को घायल हालत में देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी.

एएसपी (जोधपुर ग्रामीण) भोपाल सिंह ने मामले को लेकर कहा कि घटना में शामिल जोधपुर जिले के कई संदिग्धों की पहचान कर ली गई है. उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने ये भी बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मनोज का आरोपियों के साथ पहले भी विवाद हुआ था. इससे जुड़ी एफआईआर बिलारा पुलिस स्टेशन में पहले ही दर्ज की जा चुकी है.

वीडियो: ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, क्या आरोप लगे?

Advertisement

Advertisement