The Lallantop

गर्ल्स हॉस्टल में सो रही थी छात्राएं, सांप के डसने से मचा हड़कंप, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Jharkhand के एक प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल में सांप ने 4 छात्रों को काट लिया. इनमें से 1 छात्रा की मौत हो गई और 3 की हालात अब भी गंभीर है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
post-main-image
झारखंड में सांप के काटने से एक छात्रा की मौत. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • झारखंड के लोहरदगा जिले के सनवासिरा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राइवेट हॉस्टल में रात को एक जहरीला सांप घुस गया, जिससे 13 साल की छात्रा वर्षा उरांव की मौत हो गई।
  • रात के करीब 11 बजे सांप के काटने के बाद छात्राओं के शोर मचाने पर हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई, जिससे प्रबंधन ने पीड़ितों को स्थानीय सदर अस्पताल पहुंचाया था।
  • पुलिस ने मृत छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
author-image
सत्यजीत कुमार

झारखंड के लोहरदगा जिले में एक प्राइवेट हॉस्टल में रात के समय एक सांप घुस गया. सांप के काटने से एक 13 साल की छात्रा की मौत हो गई. जबकि, 3 लड़कियों का इलाज अब भी जारी है. मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. छात्रा के पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उनके परिवार को सौंप दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला कुडू थाना क्षेत्र में स्थित रोचो महुआटोली इलाके के सनवासिरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल का है. कथित तौर पर मंगलवार, 7 जुलाई को एक जहरीला सांप रात के समय गर्ल्स हॉस्टल में घुस गया. इंडिया टुडे से जुड़े सत्यजीत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉस्टल की सभी छात्राएं खाने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चली गई थी. बताया जा रहा है कि रात के करीब 11 बजे 13 साल की वर्षा उरांव को सांप के काटने का शोर मच गया.

शोर मचाने पर जगी छात्राएं 

वर्षा जोर-जोर से चिल्लाने लगी. इतने में आस-पास की भी सभी छात्राएं भी जग गई. इन सबके बीच सांप ने 3 और छात्राओं अनिषा उरांव, मनीषा कुमारी और फुलमनिया उरांव को काट लिया. घटना की सूचना हॉस्टल मैनेजमेंट को दी गई. मैनेजमेंट ने आनन-फानन में पीड़ित सभी छात्राओं को पास के ही लोहरदगा सदर हॉस्पिटल में पहुंचाया. हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने वर्षा उरांव को मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

हालत गंभीर होने पर एक छात्रा को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के लिए रेफर कर दिया. मृतक छात्रा वर्षा उरांव के पिता प्रणीम उरांव ने लोहरदगा सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी संवसीरा हायर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल रोचो महुआ टोली में पढ़ाई करती थी. देर रात करीब 1:30 बजे प्रिंसिपल ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी को सांप ने काट लिया है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रमीण ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने पर बेटी की मौत की जानकारी मिली.

यह भी पढ़ें: गोलगप्पे में जहर देकर गर्भवती गर्लफ्रेंड को मारने की कोशिश की, भागकर बचाई जान, आरोपी अरेस्ट

पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. मृत छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

Advertisement

वीडियो: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में किस फर्जी रसीद का खुलासा हुआ?

Advertisement