The Lallantop

'मोदीजी, मेरी बेटी को गोद ले लीजिए', PM को 'अपशब्द' कहने वाली लड़की की मां ने ये क्या कहा?

महिला ने कहा कि उनकी बेटी 15 साल की है. महिला के मुताबिक बेटी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करती है लेकिन वो नहीं. मां ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद उनके परिवार को ऑनलाइन बदसलूकी का सामना करना पड़ा. लोगों ने कहा कि उनके जैसे माता-पिता को मर जाना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
लड़की की मां ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है (PHOTO- Social Media)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जंतर-मंतर पर हुई कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में एक लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे, जिसके बाद उस लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
  • इस घटना की पृष्ठभूमि में वायरल वीडियो और नाबालिग लड़की की उम्र को लेकर दर्ज हुई 'ज़ीरो FIR' शामिल है, जिससे परिवार को ऑनलाइन बदसलूकी का सामना करना पड़ा।
  • लड़की की मां ने प्रधानमंत्री से बेटी को गोद लेने और FIR वापस लेने की अपील की है, साथ ही नाबालिगों की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया।

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी को कथित तौर पर ‘अपशब्द’ कहने वाली लड़की ने सामने आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी. अब उनकी मां ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी बेटी को माफ करने के लिए धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उनकी बेटी को जीवनदान दिया है. लड़की की मां ने मीडिया से बात करते हुए मोदी के इस फैसले पर खुशी जताई कि उन्होंने उनकी बच्ची को माफ किया. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस तरह की गालियों के बावजूद पीएम मोदी ने माफी देने का रास्ता चुना. उन्होंने कहा,

Advertisement

पीएम मोदी इस देश के राजा हैं. उनके सामने हमारी कोई हैसियत नहीं है. उन्होंने उस लड़की को माफ़ करके बहुत नेक काम किया है, जिसने उन्हें इतनी बुरी तरह से अपशब्द कहे थे. मैं हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा करती हूं. आज मेरी बेटी का जन्मदिन है और उसे सबसे बड़ा तोहफ़ा पीएम मोदी से मिला है. उन्होंने उसे जीवनदान दिया है. मेरी बेटी को आज नई ज़िंदगी मिली है.

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ़ अपशब्द कहते हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हो गया. नोएडा में एक 'ज़ीरो FIR' दर्ज की गई और बाद में इसे दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया. बाद में लड़की ने अपनी बातों के लिए माफ़ी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया. उसने कहा कि वह विरोध प्रदर्शन में मौजूद लोगों के बहकावे में आ गई थी और इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताया.

Advertisement
बेटी को गोद लेने की अपील

‘शुक्रिया’ कहने के अलावा महिला ने पीएम से एक अपील की है. महिला ने पीएम से अपनी बेटी को गोद लेने और उसका भविष्य सुरक्षित करने में मदद करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा,

मोदी जी, कृपया इस लड़की को गोद लें और उसका भविष्य उज्ज्वल बनाएं. हमें शर्मिंदगी है और हम बार-बार माफ़ी मांगते हैं. 

साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के ख़िलाफ़ दर्ज FIR को वापस लेने की भी अपील की और कहा कि उसमें लड़की की उम्र ग़लत बताई गई है. उन्होंने कहा,

Advertisement

कृपया FIR वापस ले लें. इसमें उम्र गलत लिखी है. अब लड़की आपकी निगरानी में है, PM साहब.

ऑनलाइन बदसलूकी का सामना करना पड़ा

महिला ने कहा कि उनकी बेटी 15 साल की है. महिला के मुताबिक बेटी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करती है लेकिन वो नहीं. मां ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद उनके परिवार को ऑनलाइन बदसलूकी का सामना करना पड़ा. लोगों ने कहा कि उनके जैसे माता-पिता को मर जाना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि 10 से 20 साल की उम्र के बच्चे आसानी से बहकावे में आ जाते हैं और अक्सर उनका गलत फायदा उठाया जाता है. 

(यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी AAP से निकलकर बनी? कनेक्शन पता लगा)

सरकार से नाबालिगों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग करते हुए उन्होंने PM मोदी से बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बैन लगाने और 18 साल से कम उम्र के लोगों को विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से रोकने की अपील की. उन्होंने कहा कि बच्चों को सिर्फ़ पढ़ाई करनी चाहिए. उन्हें कुछ पता नहीं होता और उनका फायदा उठाया जाता है. उन्हें संस्कृति और समाज के बारे में कोई जानकारी नहीं होती और वे बड़ों का सम्मान नहीं करते. 

वीडियो: CJP प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने वाली लड़की ने क्या कहा?

Advertisement