The Lallantop

JCB वाले ने 6 पिल्लों को जिंदा दफना दिया, एसपी तक पहुंची बात, 20 घंटे बाद भी जिंदा निकले

राजस्थान के जालौर जिले में JCB मशीन से पिल्लों को दफना दिया गया. इसके बाद लोगों ने तहसीलदार, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों को इस बात की सूचना दी. इसके बाद गड्ढे की दोबारा खुदाई कराई गई.

Advertisement
post-main-image
JCB से जिंदा पिल्लों को दफनाया (तस्वीर : इंडिया टुडे)

राजस्थान के जालौर जिले में एक JCB ड्राइवर ने छह पिल्लों को जिंदा दफना दिया. पिल्लों की आंख भी नहीं खुली थी. जब आसपड़ोस के लोग उन्हें खाना खिलाने आए. तब उन्हें पिल्ले नहीं मिले. पूछने पर पता चला कि JCB मशीन से पिल्लों को दफना दिया गया है. इसके बाद उन्होंने तहसीलदार, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों को इस बात की सूचना दी. इसके बाद गड्ढे की दोबारा खुदाई कराई गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े नरेश सरनाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना जालौर के सांचौर इलाके की है. हाल में ही इसी इलाके के एक बड़े गड्ढे में एक कुत्तिया ने छह पिल्लों को जन्म दिया था. इस गड्ढे को नगर परिषद द्वारा खोदा गया था. लेकिन सोमवार, 24 फरवरी के दिन एक JCB इस गड्ढे को भरने पहुंच गई. पास के अंबेडकर हॉस्टल के लड़कों ने ड्राइवर को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने रेत से गड्ढे को भर दिया. इस दौरान सभी पिल्ले भी दब गए.

इसी इलाके में सुखराम खोखर भी रहते हैं. वो हर दिन कुत्तिया और उसके बच्चों को खाना देने आते थे. लेकिन मंगलवार, 25 फरवरी के दिन उन्हें कुत्तियां तो दिखी लेकिन उसके पिल्ले नहीं दिखे. साथ ही गड्ढा भी भरा मिला. उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम से ही कुत्तिया रो रही थी. सुखराम को पूछने पर JCB का पता चला. उन्होंने तुरंत ही वीडियो बनाकर अधिकारियों से खुदाई की मांग की. वीडियो वायरल होने पर प्रशासन की ओर से एक्शन लिया गया.

Advertisement

इसे भी पढ़ें - महाकुंभ में महिला ने फोन डुबाकर करीबी शख्स को कराया स्नान, वीडियो देख मोबाइल लवर्स 'विचलित' हो जाएंगे

इसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक काम्बले शरण गोपीनाथ, तहसीलदार और अन्य अधिकारी वहां पहुंचे. सभी की मौजूदगी में गड्ढे की खुदाई करवाई गई, जिसमें सभी 6 पिल्ले जिंदा निकले. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. खबर लिखे जाने तक JCB ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है. घटना के बाद सुखराम ने बताया कि गड्ढा सात फीट गहरा था. इसके बाद भी एक दिन बाद पिल्लों को बचा लिया गया. 

वीडियो: खिलाड़ी को बीच मैच में आया हार्ट अटैक, मुंह के बल मैट पर गिरने के बाद मौत हो गई

Advertisement

Advertisement