The Lallantop

ईरान युद्ध के साइडइफेक्ट, अब इंडिगो ने टिकट पर फ्यूल चार्ज लगाया

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी Indigo ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. बढ़ी हुई कीमतें यात्रियों से फ्यूल चार्ज के तौर पर वसूली जाएंगी. इंडिगो की ओर से बताया गया कि 14 अप्रैल से टिकट बुकिंग पर नई दरें लागू हो जाएंगी.

Advertisement
post-main-image
इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है. (इंडिया टुडे)

इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध का असर अब हवाई यात्रियों पर भी पड़ने वाला है. एयर इंडिया के बाद इंडिगो की फ्लाइट्स भी महंगी होने जा रही हैं. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ने 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 'फ्यूल सरचार्ज' यानी अतिरिक्त फ्यूल चार्ज वसूलने की घोषणा की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिगो की तरफ से एक बयान जारी करके बताया गया,

“ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही जंग की वजह से जेट फ्यूल की कीमतों में 85 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है. एयरलाइंस के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) संचालन की लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है. फ्यूल की कीमतों में अचानक और तेजी से हुई बढ़ोतरी का असर किसी भी एयरलाइन की लागत पर पड़ता है. इंडिगो भी इससे अछूता नहीं है. इस वजह से एयरलाइन ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है. नई दरें 14 मार्च से की जा रही बुकिंग पर लागू होंगी.”

Advertisement

इंडिगो ने अलग-अलग रूट के लिए अलग-अलग फ्यूल चार्ज तय किया है. भारत के भीतर यानी डोमेस्टिक उड़ानों के लिए फ्यूज चार्ज 425 रुपये रखा गया है. भारतीय उपमहाद्वीप (बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार) की उड़ानों के लिए भी 425 रुपये बढ़ाए गए हैं. 

वहीं युद्ध और तनाव से गुजर रहे मिडिल ईस्ट की फ्लाइट के लिए 900 रुपये का फ्यूल चार्ज है. जबकि साउथ ईस्ट एशिया और चीन की यात्रा के लिए इंडिगो 1800 रुपये फ्यूल चार्ज के तौर पर वसूलेगी. इसके अलावा भारत से यूरोप जाने वाले यात्रियों को 2300 रुपये बतौर फ्यूल चार्ज चुकाना होगा.

INDIGO
इंडिगो ने फ्यूल सरचार्ज वसूलने का फैसला किया है. (इंडिगो एक्स)

इंडिगो ने अपने बयान में आगे बताया कि यह फैसला ऑपरेटिंग कॉस्ट में अचानक आई बढ़ोतरी के चलते लिया गया है. कंपनी ने ये भी कहा कि वह मौजूदा हालात पर नजर बनाए रखेगी और अगर भविष्य में ईंधन की कीमतों में बदलाव होता है तो उसके हिसाब से उपयुक्त कदम उठाएगी.

Advertisement

एयर इंडिया ने भी लगाया फ्यूल चार्ज

इससे पहले एयर इंडिया ने भी 12 मार्च से घरेलू उड़ानों पर 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाया है. वहीं एयरलाइन ने इंटरनेशनल उड़ान की किराए में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी की है. जेट फ्यूल के दाम लगातार बढ़ने के चलते दुनियाभर की कई प्रमुख एयरलाइंस ने टिकटों के दाम बढ़ाए हैं. 

वीडियो: इंडिगो एयरलाइंस पर लगे जुर्माने पर कंपनी ने क्या जवाब दिया?

Advertisement