साल 2023 में देश के बाहर 86 भारतीय नागरिकों पर हमले हुए या उनका मर्डर किया गया. केंद्र सरकार ने 12 दिसंबर को ये जानकारी संसद को दी है. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह (Kirti Vardhan Singh) ने एक सवाल के लिखित जवाब में इस डेटा को पेश किया है. जवाब के अनुसार, पिछले 3 सालों में विदेश में 172 भारतीय नागरिकों पर हमले हुए हैं या उनका कत्ल किया गया है.
एक साल में 86 बार विदेशों में हुए इंडियावालों पर हमले, कईयों की जान गई, 10 वारदात कनाडा में
साल 2021 में 29, 2022 में 57 और 2023 में 86 ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है. 2023 में अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हिंसा की 12 घटनाएं हुईं. इसी तरह कनाडा, इंग्लैंड और सऊदी अरब में ऐसी दस-दस घटनाओं को अंजाम दिया गया.


साल 2021 में 29, 2022 में 57 और 2023 में 86 ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया है. 2023 में अमेरिका में ऐसी 12 घटनाएं हुई है. इसी तरह कनाडा, इंग्लैंड और सऊदी अरब में ऐसी दस-दस घटनाओं को अंजाम दिया गया है.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, विदेश राज्य मंत्री ने कहा,
"विदेश में भारतीयों की सुरक्षा भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है. हम सतर्क रहते हैं और किसी भी अप्रिय घटना पर बारीकी से नजर रखते हैं. ऐसी घटनाओं को तुरंत मेजबान देश के संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया जाता है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि मामलों की उचित जांच हो और अपराधियों को दंडित किया जाए."
ये भी पढ़ें: कौन हैं तेलंगाना के पूर्व विधायक चेन्नामनेनी जिनकी नागरिकता कोर्ट ने रद्द कर दी?
मंत्री ने कहा कि संबंधित देशों के सबसे उच्च अधिकारियों से इन घटनाओं के संबंध में बात की गई है.

एक दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि 2023 में श्रीलंका ने 240 और 2024 में 535 मछुआरों को हिरासत में लिया है. वहीं 2023 में मछली पकड़ने वाली 35 और 2024 में 71 भारतीय नावों को श्रीलंका ने जब्त किया है. इसी तरह पाकिस्तान ने 2023 में 9 और इस साल के जुलाई महीने तक 19 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है.
कितने भारतीयों ने नागरिकता छोड़ीएक दूसरे सवाल में मंत्री से उन भारतीयों की संख्या पूछी गई थी जिन्होंने स्वेच्छा से अपनी भारतीय नागरिकता त्यागी है. मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या इस प्रकार है,
| साल | संख्या |
| 2023 | 2,16,219 |
| 2022 | 2,25,620 |
| 2021 | 1,63,370 |
| 2020 | 85,256 |
| 2019 | 1,44,017 |
| 2018 | 1,34,561 |
| 2017 | 1,33,049 |
| 2016 | 1,41,603 |
| 2015 | 1,31,489 |
| 2014 | 1,29,328 |
| 2013 | 1,31,405 |
| 2012 | 1,20,923 |
| 2011 | 1,22,819 |
विदेशी नागरिकता के लिए भारतीय नागरिकता त्यागने वाले लोग किस-किस राज्य के थे? मंत्री ने इस सवाल के जवाब में कहा कि ये डेटा उपलब्ध नहीं है. उन्होंने उन देशों के नाम भी बताए जिसकी नागरिकता ली गई है. ऐसे 135 देशों में अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, ग्रीस, ईरान, इराक, चीन, पाकिस्तान, कोरिया गणराज्य, अमेरिका, ब्रिटेन और यूक्रेन शामिल हैं.
वीडियो: राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल, कोर्ट ने किससे मांगी रिपोर्ट?


















