अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में रेलवे के TTE द्वारा एक NCC कैडेट युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है. युवती परीक्षा देने मऊ गई थी. लौटते समय स्टेशन पर भीड़ ज्यादा थी, इसलिए वो टिकट नहीं ले सकी. जल्दी-जल्दी में वह एसी कोच में चढ़ गई. इसी दौरान एक टीटीई आया और उसने सीट दिलाने के बहाने युवती को केबिन में बुला लिया. आरोप के मुताबिक इसके बाद टीटीई ने युवती के साथ रेप किया. एसपी जीआरपी (GRP) ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है. साथ ही फरार टीटीई राहुल पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है.
चलती ट्रेन में TTE ने युवती से रेप किया, सीट देने के बहाने बुलाया था
मामले में फरार TTE पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है.
.webp?width=360)

यह घटना रविवार 15 फरवरी की बताई जा रही है. गोरखपुर की युवती अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से मऊ से गोरखपुर आ रही थी. भीड़ काफी अधिक होने की वजह से वो टिकट नहीं ले पाई और फर्स्ट एसी कोच में चढ़ गई. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक उसने पहले TTE से बात की ताकि उसे गोरखपुर तक का टिकट/सीट मिल जाए. TTE ने कहा कि टिकट बन जाएगा और फिर उसने सीट देने के बहाने युवती को केबिन में बुलाया.
उसने पहले युवती के बारे पूछताछ की तो पता चला कि वो गोरखपुर में रह कर भर्ती की तैयारी कर रही है और वो एनसीसी 'सी' सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी. कुछ देर नॉर्मल बातचीत के बाद उसका व्यवहार बदल गया और उसने युवती के साथ रेप किया. जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी. लेकिन पीड़िता शोर मचाने लगी और उसने 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दे दी. ये पूरी घटना इंदारा और देवरिया स्टेशन के बीच हुई. पकड़े जाने की आशंका होते ही टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतर कर फरार हो गया.
इस घटना पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है. मामले पर जानकारी देते हुए एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है. साथ ही मामले में फरार टीटीई पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है. गोरखपुर के एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपी टीटीई राहुल कुमार पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी डिवीजन में तैनात है. उसको बर्खास्त करने के लिए रेलवे विभाग को पत्र भी भेज दिया गया है.
वीडियो: दिल्ली में तीन नाबालिगों ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार











.webp?width=275)


.webp?width=275)




