The Lallantop

बाइक सवारों ने कॉलेज जा रही छात्रा का सिर धड़ से अलग किया, मंडी हत्याकांड से गुस्से में लोग

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी में 19 साल की एक छात्रा कॉलेज जा रही थी. रास्ते में बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसे रोका. उस पर हमला किया. उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया. छात्रा की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

Advertisement
post-main-image
छात्रा की हत्या करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. (India Today)

हिमाचल प्रदेश के मंडी में 19 साल की एक छात्रा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. बताया गया कि दो आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे. उन्होंने कॉलेज जा रही छात्रा को रास्ते में रोका और गला काटकर उसकी हत्या कर दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इधर पास के खेत में छिपे एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. उस पर हमले की कोशिश की गई. पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को समझा-बुझाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया.

इंडिया टुडे से जुड़े धर्मवीर की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मंडी के सरकाघाट की है. सोमवार 13 अप्रैल को सुबह सवा 9 बजे के आसपास छात्रा कॉलेज जा रही थी. इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया. हत्यारों ने छात्रा का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया. हत्या की नृशंसता को देख लोकल लोगों में गुस्सा भड़क उठा. जानकारी मिली कि दो लोग बाइक पर आए थे. उन्होंने ही छात्रा की हत्या की है. 

Advertisement

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों को पता चला कि आरोपियों में से एक पास के खेतों में छिपा है. उन्होंने उसे खोज निकाला. वह हथियार भी बरामद कर लिया गया, जिससे हत्या की गई थी. पकड़ा गया आरोपी युवक नशेड़ी बताया जा रहा है. पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया तो गुस्साई भीड़ ने उसके लिए फांसी मांगी. 

डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार ने लोगों को शांत करवाकर आरोपी को हिरासत में लिया. एक वीडियो में वह भीड़ को समझाते दिख रहे हैं कि वह आरोपी के खिलाफ हरसंभव कानूनी कार्रवाई करेंगे. हिरासत में लिए जाने के बाद युवक से पूछताछ की जा रही है.

युवती की हत्या क्यों की गई, अभी इस बात का पता वहीं चल पाया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Advertisement

वीडियो: बेंगलुरु के रजत पाटीदार की बैटिंग जबरदस्त, फिर ही इतने कम चर्चित क्यों?

Advertisement