The Lallantop

'पुलिस से तो छूट जाएगा...', मोटर चोरी का शक था, दलित युवक को भीड़ ही 'सजा' देने लगी

Haryana में एक दलित युवक को कुएं में उल्टा लटका कर मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
post-main-image
हरियाणा में दलित युवक को उल्टा करके कुएं में लटकाया गया. (फोटो- इंडिया टुडे)

‘बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन बीमार मानसिकता का नहीं.’ ऐसा ही कुछ हरियाणा के हिसार जिले में हुआ. इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ लोग एक दलित युवक को पानी का मोटर चोरी करने शक में मारते-पीटते दिख रहे हैं. हद तो तब हो गई, जब आरोपियों ने युवक को उल्टा करके कुएं में लटका दिया. इस दौरान युवक रोता-चिल्लाता रहा. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी एक्शन में आ गई. पुलिस ने 5 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला हिसार के हांसी के सोरखी गांव का है. पीड़ित दलित युवक की पहचान सोरखी के ही रहने वाले बारू के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े प्रवीण कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून 2026 को हुई घटना का वीडियो अब वायरल हुआ है. वीडियो में पीड़ित को रस्सियों से बंधा हुआ और कुएं में उल्टा लटकाए हुए देखा जा सकता है.

मोटर चोरी के आरोप मे पकड़ा

वायरल वीडियो में लोग बारू को मोटर चोरी के मामले में पूछताछ करते हुए भी सुनाई दे रहे थे. वारदात के बाद बारू किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे. पीड़ित ने अपने साथ हुए अपराध की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने गुरुवार, 5 जून को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सोरखी पुलिस पोस्ट के सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 4 जून की शाम को बारू को हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 109 (1) हत्या की कोशिश, 126(2) गलत ढंग से रोकना,  3(5) और 351 (3) आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा SC/ST की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. 

दस्त होने पर खेत गया

प्रवीण कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, बारू ने बताया कि उन्हें दस्त हो रहा था और वो फ्रेश होने के लिए गए थे. इसी दौरान लोगों ने उन्हें चोर समझकर दौड़ा लिया. वह एक नाली की तरफ कूदे तो एक शख्स ‘चोर-चोर’ बोलने लगा. बारू ने कहा, 

उसने मुझे पकड़ लिया. मैंने कहा कि मुझे पकड़ने की जरूरत नहीं है, मैं भागूंगा नहीं. बावजूद उसके लोग मेरे साथ साथ मारपीट करते रहे.

Advertisement

बारू ने बताया कि उन्होंने लोगों को कहा कि वो चोर नहीं हैं और न ही भागेंगे. यहां तक कहा कि अगर चोरी का शक हो तो वह पुलिस स्टेशन चलने के लिए तैयार हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बारू ने बताया कि उन्होंने कई दफा इन आरोपों से इनकार किया लेकिन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी.

लोगों ने वहीं सजा देने की बात कही

हमला करने वाले लोगों ने कहा कि अगर बारू को पुलिस के हवाले करेंगे तो कोई फायदा नहीं होगा. वह आसानी से छूट जाएगा. बारू का यह भी आरोप है कि उनमें से एक आरोपी ने उन्हें ‘वहीं पर सजा’ देने की बात कही. उन्होंने कहा, 

उन लोगों ने मेरे पैर में रस्सी बांधकर कुएं में उल्टा लटका दिया. इसलिए मुझे मजबूरन आरोप स्वीकाराना पड़ा’

इलाके के लोगों का कहना है कि बारू को पानी के मोटर चोरी के शक में पकड़ा गया था. यहां तक की यह भी दावा किया कि हाल के दिनों में इलाके से पानी के कई मोटर चोरी हुए थे. इसी वजह से किसान परेशान थे.

खबर लिखे जाने तक आरोपियों के गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है.

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप की बेटी-दामाद का यूरोप में क्यों विरोध हुआ?

Advertisement