The Lallantop

"तू मार मैं देख लूंगा, ऐसा मेरे पापा कहते हैं", पुलिसवाले के स्टंटबाज बेटे का ये वीडियो डराने वाला

वायरल वीडियो जैसे ही शुरू होता है, लड़का अपने बालों से स्टाइल मारता हुआ दिखाता है. एक ट्रांजिशन आता है. जिसके बाद एक शख्स पुलिस की वर्दी में दिखता है. ये लड़के का पिता है.

Advertisement
post-main-image
शख्स कथित तौर हरियाणा का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताया जा रहा है. इंस्टा पर इस अकाउंट को 41 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

रील और वीडियो वायरल कराने के लिए लोग आजकल कुछ भी करने को तैयार हैं. फिर चाहे किसी पर अभद्र टिप्पणी करनी हो. हवा में फायर करके रौला बढ़ाना हो. चार फर्जी बॉडीगार्ड लेकर चलने की एक्टिंग करनी हो. या फैंटम बनते हुए कार से निकलने वाला वीडियो बनाना हो. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जहां एक लड़का चलती हुई थार की छत पर बैठा हुआ है. अगल-बगल गाड़ियों का काफिला है. और एडिट में गाना लगा है ‘अर्जन वैली’. पर सोशल मीडिया पर इस रील वाले लड़के की खूब आलोचना हो रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पूरा मामला बताने से पहले साल 2010 का एक गाना याद दिलाते हैं. जस्सी गिल का बापू जिमदार. गाने की एक लाइन थी, ‘Oho daddy ji de cash utte kare jaave aish, Saada bapu zimidar kitho laye ke deve car.’ अब साल 2010 में तो रील का क्रेज नहीं आया था. ना ही इंटरनेट आज की तरह इतना फैला हुआ था. लेकिन जब रीलबाजी शुरू हुई, इस गाने को लोगों ने सीरियसली लेना शुरू कर दिया. डैडी के कैश से मौज शुरू हुई. थार आई, उस पर भी रंगबाज टाइप की रील बनने लगीं.

ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर रक्षित बेनीवाल नाम के लड़के के अकाउंट से पोस्ट किया गया. 26 नवंबर के दिन. वीडियो में एक लड़का काले रंग की थार की छत पर बैठा हुआ है. थार चल रही है. साथ में चार सफेद रंग की गाड़ियां भी चल रही हैं. वीडियो का बैकग्राउंड स्कोर है एनिमल मूली का गाना ‘अर्जन वैली’. वीडियो जैसे ही शुरू होता है तो लड़का अपने बालों से स्टाइल मारता हुआ दिखाता है. एक ट्रांजिशन आता है. जिसके बाद एक शख्स पुलिस की वर्दी में दिखता है. वो भी थार में बैठता हुआ दिखता है. ये लड़के का पिता बताया जा रहा है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. 

Advertisement

ये सब तो हुई वीडियो के माहौल की बात. लेकिन खबर बनी वीडियो के कैप्शन की वजह से. लड़का लिखता है,

“तू मार मैं देख लूंगा. ये कहने वाले पापा हैं मेरे पास.”

rakshit
इंस्टा वायरल पोस्ट.

अब कौन किसको मारेगा, और कौन किसको देखेगा, ये सब तो हमें नहीं पता. लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया. 2 लाख से ज्यादा लाइक्स. 40 लाख से ज्यादा व्यूज़. जैसे हर एक वीडियो के साथ होता है, कुछ लोगों को पसंद आता है. कुछ को नहीं. जिन्हें पसंद आया, उन्होंने हार्ट और फ्लेम रिएक्ट किया. और जिन्हें नहीं सही लगा उन्होंने की आलोचना.

Advertisement

X पर एक सज्जन ने हरियाणा पुलिस को टैग कर लिखा.

“इस लड़के और इसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाए.”

एक और यूजर ने पोस्ट किया,

“ये वीडियो इंस्टाग्राम यूजर "rakshit.beniwal.77" ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. ये बिल्कुल लापरवाही भरा और खतरनाक है, कृपया इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और समाज के लिए एक मिसाल कायम करें.”

एक सज्जन ने लिखा,

“एक छोटा बच्चा हाईवे पर कार के ऊपर बैठकर खतरनाक शूटिंग कर रहा है. दिल्ली पुलिस क्या ये कानूनी है? कृपया कार्रवाई करें.”

वायरल वीडियो जिस अकाउंट से डाला गया है वो शख्स कथित तौर पर हरियाणा का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताया जा रहा है. हालांकि अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या कुछ खास नहीं है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा. अकाउंट के कुल 334 पोस्ट में से अधिकतर पोस्ट ऐसे ही हैं. ये सब तो थी जानाकारी. बाकी एक सलाह. ऐसे पोस्ट से जो लोग इन्फ्लुएंस होते हैं उन्हें सावधान रहने की जरूरत है. पुलिस की कार्रवाई कभी भी हो सकती है.

वीडियो: सोशल लिस्ट : रोहन करियप्पा और MTV Hustle का पूरा विवाद, जिस पर बादशाह और रफ़्तार भी बोले

Advertisement