The Lallantop

हरियाणा में वायुसेना का जगुआर एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

Indian Air Force के Jaguar एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की खबर आ रही है. एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से पहले पायलट ने खुद को सुरक्षित तरीके से इजेक्ट कर लिया.

Advertisement
post-main-image
वायुसेना का जगुआर एयरक्राफ्ट क्रैश.(तस्वीर : इंडिया टुडे)

भारतीय वायुसेना का एक जगुआर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. खबर के मुताबिक, जगुआर एयरक्राफ्ट शुक्रवार, 7 मार्च के दिन हरियाणा के अंबाला में क्रैश हुआ. हालांकि एयरक्राफ्ट आबादी वाले इलाके से दूर क्रैश हुआ है. जिसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कैसे हुआ हादसा?

वायुसेना द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट रुटीन ट्रेनिंग में था, इसी दौरान उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई. जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर, खुद को इजेक्ट कर लिया. और पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई.

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया एक्स पर घटना की जानकारी दी है. भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

Advertisement

इसे भी पढ़ें - रेलवे कर्मचारी ने चलती ट्रेन से भर-भर कूड़ा फेंका, लोगों ने टोका तो मुस्कुरा दिया, वीडियो वायरल

कितना शक्तिशाली है जगुआर एयरक्राफ्ट?

आजतक में छपी खबर के मुताबिक, जगुआर एयरक्राफ्ट को ‘सेपेकैट जगुआर’ भी कहते हैं. इस एयरक्राफ्ट को ज्यादातर ग्राउंड अटैक में इस्तेमाल किया जाता है. भारत में इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बनाती है. फिलहाल भारतीय वायुसेना के पास कुल 160 जगुआर एयरक्राफ्ट हैं. इनमें में से 30 ट्रेनिंग के लिए हैं.

Advertisement

भारत रक्षक डॉट कॉम से मिली जानकारी के मुताबिक, साल 1968 में इसके प्रोटोटाइप को फ्रांस में बनाया गया था. हालांकि इसे बनाने में ब्रिटेन का भी उतना ही योगदान था. दोनों देश अपनी वायुसेना के लिए सस्ते और नए फाइटर-बॉम्बर बनाना चाहते थे. उन्होंने इसे ‘जगुआर’ नाम दिया. इसे ब्रिटेन की ब्रिटिश एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन (BAC) और फ्रांस की ब्रेगेट एविएशन (Breguet Aviation) ने मिलकर बनाया था. बाद में इन विमानों का उपयोग भारत समेत अन्य कई देशों ने भी किया.

वीडियो: सिकंदर ने रिलीज से पहले ही 165 करोड़ की कमाई की, जानिए वजह

Advertisement