The Lallantop

मकान मालिक ने रेंट के बदले पत्नी और बेटी मांगी, किराएदार ने दे भी दीं, कई बार हुआ रेप

Gujarat: आरोप है कि शख्स ने मकान मालिक को अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ रेप करने की इजाजत दी थी, क्योंकि वह घर का किराया नहीं चुका पा रहा था. Gujarat Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. क्या है मामला?

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. (फोटो: ITG)

गुजरात के मोरबी जिले में एक शख्स और उसके मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि शख्स ने मकान मालिक को अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ रेप करने की इजाजत दी थी, क्योंकि वह घर का किराया नहीं चुका पा रहा था. आरोपी मकान मालिक ने कथित तौर पर मां-बेटी के साथ कई बार रेप किया. इस मामले में एक तीसरा संदिग्ध फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है मामला?

इंडिया टुडे से जुड़े ब्रिजेश दोशी की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पिता (बच्ची के नाना) की शिकायत पर मोरबी पुलिस ने FIR दर्ज की. शिकायत के मुताबिक, यह परिवार करीब छह महीने पहले काम की तलाश में मोरबी आया था और उन्होंने 2,000 रुपये प्रति महीने के किराए पर एक घर लिया था. जैसे-जैसे परिवार की आर्थिक हालत बिगड़ी, वे कथित तौर पर नियमित रूप से किराया नहीं चुका पाए.

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक ने परिवार की इस मजबूरी का फायदा उठाया और बकाया किराया माफ करने के बदले मजदूर की पत्नी से यौन संबंध बनाने की मांग की. पति कथित तौर पर इस बात पर राजी हो गया. आरोप है कि इसके बाद मकान मालिक ने कई बार महिला के साथ बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि स्थिति तब और बिगड़ गई, जब मकान मालिक की मांग किराएदार की नाबालिग बेटी तक पहुंच गईं.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, पिता ने इस बात की भी रजामंदी दे दी. इसके बाद कई दिनों तक बच्ची का शोषण और उत्पीड़न जारी रहा. आरोप है कि बच्ची को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर मकान मालिक और एक अन्य आरोपी ने उसका यौन शोषण किया. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची के नाना को इस बारे में पता चला. इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 14 साल की बेटी का कई बार रेप, पिता गिरफ्तार

Advertisement

मोरबी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और लैंगिंक अपराधों से बच्चों के संरक्षण, 2012 (POCSO Act) के कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जांच के बाद मजदूर और मकान मालिक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. मजदूर को जेल भेज दिया गया, जबकि मकान मालिक को एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक तीसरा संदिग्ध फिलहाल फरार है. फरार व्यक्ति का पता लगाने के लिए स्पेशल टीमें गठित की गई हैं.

वीडियो: चित्रकूट: गैंगरेप पीड़िता ने जान दी, पुलिस के रवैये से आहत थी

Advertisement