The Lallantop

पत्नी पसंद नहीं थी तो 50 हजार में बेचा, फिर उसके जेवर बेचे और रेप किया, पति समेत 7 अरेस्ट

Gujarat Man Sold Wife: आरोपी पति निकेश पटेल ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस की जांच में मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग का निकला. पुलिस ने पीड़ित पत्नी को बरामद किया और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
post-main-image
पीड़िता को बेचने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुजरात के बनासकांठा जिले में पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग का खुलासा करते हुए पति निकेश पटेल और उसके छह साथियों को पत्नी को 50,000 रुपये में बेचने और शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया।
  • पति निकेश पटेल ने अपनी पत्नी की झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिससे पुलिस ने जांच शुरु की और परत दर परत जांच में गुमशुदगी के मामले के पीछे मानव तस्करी का खुलासा हुआ।
  • पुलिस ने कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मुख्य आरोपी निकेश पटेल का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है, और अब आरोपों की जांच जारी है तथा न्यायिक प्रक्रिया शुरू होगी।

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक आदमी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को 50,000 रुपये में बेच दिया, क्योंकि वह उसे पसंद नहीं करता था. ना सिर्फ बेचा गया, बल्कि आरोप है कि उसका रेप भी किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के जेवर तक बेच दिए. गुमशुदगी की जांच करते-करते पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग का पर्दाफाश कर दिया और पीड़िता को कैद से छुड़ाया. इस मामले में बनासकांठा के पालनपुर पश्चिम थाना पुलिस ने पति निकेश पटेल समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े परेशकुमार किशनलाल पढियार की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पति निकेश कुमार ने ही पुलिस में पत्नी की झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पालनपुर पश्चिम थाने के इंस्पेक्टर आरके पटेल ने जांच की तो मामला गुमशुदगी की बजाय ह्यूमन ट्रैफिकिंग का निकला. पुलिस परत दर परत जांच में आगे बढ़ती रही और निकेश पटेल का कथित जुर्म उजागर कर पीड़ित पत्नी को बरामद कर लिया.

गुमशुदगी का मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग का निकला

पीड़िता ने पुलिस के सामने आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निकेश पटेल और उसके साथियों- संजय ठाकोर, अशोक ठाकोर, सचिन दरबार और अन्य को गिरफ्तार कर लिया. पालनपुर के उपाधीक्षक (DSP) जिग्नेश गामित ने बताया,

Advertisement

"11 मई, 2026 को पालमपुर पश्चिम थाना में फरियादी निकेश पटेल ने अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. जब पालमपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रहा था, तभी ठीक दो दिन बाद खुद निकेश पटेल की गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके पिता ने पालनपुर ईस्ट थाना में दर्ज कराई. इसके चलते पालमपुर पश्चिम पुलिस को उसकी गुमशुदगी पर शक हुआ. पालमपुर पश्चिम पुलिस स्टेशन ने निकेश की छानबीन की, जब वो मिला गया, तो उसकी पत्नी की भी छानबीन की गई. जब उसकी पत्नी मिल गई, तो शुरुआती पूछताछ में पता चला कि निकेश ने उसे अपने दोस्तों के साथ मिलकर 50,000 रुपये में बेच दिया था."

‘गहने बेचे और रेप किया’

डिप्टी एसपी जिग्नेश गामित ने आगे बताया,

"निकेश और उसके दोस्तों ने पीड़िता के गहने एक सुनार को बेच दिए. पीड़िता के साथ शारीरिक बलात्कार की कोशिश भी हुई और बलात्कार भी किया गया."

Advertisement
पति निकेश का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने पीड़ित पत्नी की तरफ से पालनपुर पश्चिम थाना में आरोपियों के खिलाफ एक FIR दर्ज कराई है. पुलिस ने अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी उसका पति निकेश पटेल है. पुलिस ने बताया कि निकेश पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है.

वीडियो: एग्जाम देने पटना आई स्टूडेंट के साथ होटल में क्या हुआ?

Advertisement