उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक वीडियो सामने आया है. ये एक सीसीटीवी फुटेज है. फुटेज में एक बच्चा तेज-तेज चिल्ला रहा है. कह रहा है कि मेरा किडनैप हो गया है. मुझे बचाइए. बाइक पर जो आदमी और महिला बैठे हैं, ये किडनैपर हैं. मुझे किडनैप करके लेकर जा रहे हैं. ये वीडियो देख कर ऐसा लग सकता है कि बच्चे की किडनैपिंग हो रही है. लेकिन सच ये नहीं है. ये तो बस किडनैपिंग का ड्रामा है. जो एक बच्चे ने सिर्फ इसलिए रचा है, ताकि उसे स्कूल ना जाना पड़े.
स्कूल से बचने के लिए बच्चे ने की गजब नौटंकी, पुलिस भी आधी रात तक दौड़ती रही
बच्चा अपने मामा के यहां था लेकिन पढ़ाई में ध्यान नहीं देता था. लिहाजा उसकी मां उसे वापस लेने आई थी. घर वापस जाते समय वो बाइक पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि मेरा किडनैप हो गया है. पुलिस भी इस मामले में एक्टिव हो गई.


ये पूरा मामला है उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है. यहां 12 साल का एक बच्चा अपने मामा के घर गर्मी छुट्टी रहने गया. वहां उसने मस्ती तो खूब की लेकिन पढ़ाई बिल्कुल नहीं की. इस बात से परेशान होकर 6 जुलाई को लड़के के मामा ने उसके मम्मी-पापा को फोन किया. शिकायत की कि अपका लड़का यहां पढ़ाई-लिखाई नहीं करता. पूरा दिन घूमता रहता है. जिसके बाद 7 जुलाई को बच्चे की मां उसे लेने अपने भाई के घर पहुंचीं.
रात के करीब 10 बजे बच्चे की मां अपने भाई के साथ बाइक पर बच्चे को लेकर अपने घर के लिए निकलीं. मामा के घर और उसके घर में 5 किलोमीटर की दूरी थी. तीनों जैसे ही घर से थोड़ी दूर पहुंचे, बाइक पर बीच में बैठा बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा. वो कहने लगा,
मेरा किडनैप हो गया है. मुझे बचाइए. बाइक पर जो आदमी और औरत बैठे हैं, ये किडनैपर हैं. मुझे किडनैप करके लेकर जा रहे हैं.
दो थानों की पुलिस दौड़ पड़ीपहले तो लोगों को वही लगा, जो आपको इस खबर की पहली लाइन पढ़ कर लगा. रास्ते में लोगों ने समझा कि कि वाकई में बच्चे की आवाज सुनकर रास्ते पर चलते लोगों को लगा कि सच में बच्चे का किडनैप हो गया है. लोगों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी. बच्चे के किडनैपिंग की जानकारी होने पर 2 थानों की पुलिस दौड़ पड़ी. मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी. रास्ते में पड़ने वाले सारे सीसीटीवी खंगाले गए.
सीसीटीवी देखते-देखते पुलिस रात करीब 1 बजे बच्चे के घर में पहुंची. जहां पुलिस को बच्चा मिला गया. पुलिस ने पहले बच्चे से भी बात की. फिर बच्चे को माता-पिता से पूछताछ की. पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसका अपने माता-पिता के साथ घर नहीं जाना चाहता था. उसका मन पढ़ाई में नहीं लगता था और वह अपनी नानी के घर ही रहना चाहता था. इसी वजह से उसने रास्ते में शोर मचाया, ताकि लोग इकट्ठा हो जाएं और उसे वापस नानी के घर छोड़ दिया जाए. रात करीब 3 बजे तक पूछताछ चली. इसके बाद घरवालों ने बच्चे को फिर से मामा के घर पहुंचा दिया.
इस पूरे मामले की जांच के बाद जो खुलासा हुआ है, उसने पुलिस के साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है. लेकिन सोचिए स्कूल ना जाना पड़े इसके लिए बच्चे कितना नाटक कर रहे हैं. पुराने जमाने में पेट दर्द और सिर दर्द वाले बहाने होते थे लेकिन बदलते समय के साथ और नए जमाने में बहाने भी अपग्रेड हो गए है.
(यह भी पढ़ें: खुद को किडनैप बता परिवार से मांगे 50 लाख, पुलिस पहुंचकर बोली- ‘चल खुद को बांध कर दिखा’)
वीडियो: कर्नाटक में एक्स गर्लफ्रेंड को किडनैप करने वाले के साथ क्या हुआ?









